परवेज मुशर्रफ की धमकी कहा, हमें कमजोर ना समझे हिंदुस्तान...
नई दिल्ली। उरी आतंकी हमले के बाद से इंडिया-पाकिस्तान के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। अपने ऊपर चौतरफा हमलों से तिलमिलाया-बौखलाये पाकिस्तान के तेवर अभी भी कम नहीं हुए है और उसके नेता धमकी पर धमकी दे रहे हैं।
ताजा मामले में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने 'इंडिया टूडे' से एक्सक्लूसिव बातचीत में भारत को चेतावनी दी है कि हिंदुस्तान हमें भूटान और नेपाल की तरह कमजोर ना समझे, हम किसी से डरने वाले नहीं हैं, पाकिस्तान बहुत शक्तिशाली देश है और हमें ईंट का जवाब पत्थर से देना बखूबी आता है।
सार्क सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ना जाने पर पीएम मोदी की आलोचना करते हुए मुशर्रफ ने कहा कि पीएम मोदी एक तरफ अपने मन से पाकिस्तान चले आते हैं उसके बाद वो नवाज शरीफ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं और दूसरी तरफ हमारे देश को बदनाम करते हैं, ये सही नहीं है, ये उनका दोहरा व्यक्तित्व है।
अपनी बयानबाजी में परवेज ने यहां तक कहा कि इंडिया चाहता ही नहीं कि कश्मीर मुद्दे का हल निकले इसलिए वो इस मसले पर बात नहीं करता है। भारत भले ही बड़ा देश है लेकिन उसका दिल काफी छोटा है, पीएम मोदी अगर युद्ध चाहते हैं तो वो एक बात समझ लें कि पाकिस्तान किसी से डरने वाला देश नहीं है।













Click it and Unblock the Notifications