पाक में मुशर्रफ के खिलाफ अरेस्ट वारंट, बेगम के साथ ठुमके लगाते दिखे
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ और कारगिल की जंग के समय पाक आर्मी के चीफ मियां मुशर्रफ इन दिनों दुबई में हैं। मुशर्रफ दुबई यह कहकर गए थे कि उन्हें अपना इलाज करवाना है। लेकिन उनका जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसे देखकर इस बात का अंदाजा जरा भी नहीं होता है।

इस्लामाबाद में वारंट और दुबई में डांस
मुशर्रफ का एक वीडियो पाकिस्तान के जर्नलिस्ट हामिद मीर ने शेयर किया है जिसमें मुशर्रफ अपनी बेगम के साथ ठुमकते नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि शुक्रवार को ही मुशर्रफ के खिलाफ लाल मस्जिद मर्डर केस में इस्लामाबाद की सेशन कोट ने अरेस्ट वारंट जारी किया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद उन पर सवाल उठने लगे हैं।
क्यों जारी हुआ है वारंट
वारंट लाल मस्जिद के मौलवी अब्दुर राशिज गाजी की हत्या में जारी हुआ है। जुलाई 2007 में एक मिलिट्री ऑपरेशन के तहत राशिद की हत्या हो गई थी।
18 सितंबर को हुए उरी आतंकी हमले के बाद जब भारत और पाक के बीच तनाव बढ़ा और जंग की बातें शुरू हो गई तो मुशर्रफ ने कहा था कि पाक सेना को अलर्ट रहना होगा।
उरी के बाद क्या कहा था मुशर्रफ ने
उन्होंने हमले में पाक सेना और पाक सरकार के शामिल होने की बात से भी इंकार कर दिया था। मुशर्रफ ने कहा था कि हमले के आतंकियों ने पाक के हथियारों का प्रयोग नहीं किया था और भारत ऐसी बातें करके सिर्फ गलतफहमी फैला रहा है।
मार्च में छोड़ा पाकिस्तान
परवेज मुशर्रफ मार्च में पााकिस्तान से दुबई गए थे। उस समय पाक सरकार के रवैये पर कई लोगों ने सवाल उठाए थे। तब पाक के आतंरिक मामलों के मंत्री चौधरी निसार खान ने कहा था कि मुशर्रफ के वकीलों के अनुरोध के बाद उन्हें इलाज के मकसद से यात्रा की अनुमति दी गई थी। निसार खान ने बताया था कि मुशर्रफ छह हफ्तों के अंदर पाक वापस लौट आएगे।












Click it and Unblock the Notifications