कंगना पर भड़के पहलाज निहलानी, वो अंडरगार्मेंट पहनें या नहीं उनकी मर्जी थी, मैंने कुछ नहीं कहा
नई दिल्ली। अभिनेत्री कंगना रनौत के उन्हें सॉफ्ट पोर्न फिल्म ऑफर करने के बयान पर पहलाज निहलानी ने जवाब दिया है। फिल्म निर्माता निहलानी ने कहा है कि कंगना की बातों में कोई सच नहीं है, उन्होंने करियर के शुरुआती दौर में कंगना को काम दिया लेकिन वो अब बेबुनियाद बातें कर रही हैं। पहलाज निहलानी ने कहा कि ना तो उन्होंने किसी को अंडरगार्मेंट पहनने से मना किया और ना कोई और दबाव डाला।

अंडरगार्मेंट ना पहनने को कहने की बात पर ये बोले निहलानी
अभिनेत्री कंगना रनौत ने मिड-डे से एक बातचीत में कहा है कि करियर के शुरुआती दिनों में फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी ने उन्हें बिना अंडरगार्मेंट्स के सिर्फ एक रॉब पहनकर फोटोशूट कराने को कहा था। ये फिल्म के ऑडिशन के दौरान उनसे कहा गया था। उनका फिल्म में रोल भी सोफ्ट पोर्न जैसा था।
कंगना के इस बयान पर इंडिया टुडे के दिए इंटरव्यू में निहलानी ने कहा, 'कंगना पांच साल से स्ट्रगल कर रही थीं लेकिन काम नहीं मिल रहा था। मैंने उनके साथ तीन फिल्म साइन की और उनके साथ 'आई लव यू बॉस' में काम करने के लिए अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर से संपर्क किया। इन दोनों अभिनेताओं से ना पटने पर शत्रुघ्न सिन्हा को मैंने साइन किया। पहले तीन गाने रिकॉर्ड किए गए और फिर फोटोशूट हुआ। मैं फोटोशूट के वक्त मौजूद तक नहीं था। मैंने उनको कभी अंडरगार्मेंट पहनने या ना पहनने को नहीं कहा। ये सब उनका अपना फैसला था, ऐसे में उनकी बातों का कोई मतलब नहीं है।'

मेरी वजह से कंगना को मिली थी 'गैंगेस्टर'
पहलाज निहलानी का कहना है कि कंगना के फोटोशूट की पब्लिसिटी पर उन्होंने 80 लाख खर्च किए, जिससे वो लाइमलाइट में आईं। उन्हें कोई नहीं जानता था लेकिन इसके बाद उनको दूसरी फिल्मों में काम मिला और तभी गैंगेस्टर में भी उनको काम मिला। 'आई लव यू बॉस' के सॉफ्ट पोर्न कहने पर पहलाज ने कहा कि जिस फिल्म में वो अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा या ऋषि कपूर को ले रहे हों क्या वो सॉफ्ट पोर्न होगी। ये सब बे-सिरपैर की बातें हैं।
निहालानी का कहना है क गैंगेस्टर मिलने पर कंगना मेरी फिल्म से हटी। कंगना से हमने एक नहीं बल्कि तीन फिल्मों का करार किया था लेकिन उसने मुझसे गैंगस्टर में काम करने देने की इजाजत चाही तो मैंने हामी भर दी। आज कंगना मेरे ही खिलाफ बोल रही है जबकि मैंने उसे करियर में मदद की।
कंगना बोलीं- निहलानी ने मुझसे बिना अंतर्वस्त्र रॉब ड्रेस पहनने को कहा था, पहलाज ने दिया ये जवाब

कंगना ने ये कहा था
कंगना रनौत ने सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रह चुके निर्माता पहलाज निहलानी को लेकर कहा है कि वो उनसे एक सॉफ्ट पॉर्न फिल्म कराना चाहते थे। कंगना ने कहा, जब फिल्मों में आने के लिए मैं स्ट्रगल कर रही थी तो मुझे पहलाज निहलानी की फिल्म में काम का मौका मिला था। आई लव यू बॉस नाम की इस फिल्म के लिए पहलाज ने ऑफर दिया था। उस फिल्म के लिए फोटो शूट करवाया गया तो मुझे रोब (घुटने तक पहने जाने वाली ड्रैस) में पोज देने को कहा गया। मुझसे कहा गया कि आप अंडरगार्मेंट ना पहनें।
कंगना ने बताया कि फिल्म में उन्हें एक कामुक लड़की का रोल करना था। जिसमें वो अपने बॉस को रिझाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती है। कंगना बताती हैं, मुझे एक यंग लड़की का रोल प्ले करना था, जो अपने अधेड़ उम्र के बॉस के प्रति लस्ट रखती है। ऐसे में फोटोशूट में मुझे रौब पहनकर पैर को इससे बाहर निकालते हुए पोज देना था। मुझे बहुत जल्दी ही ये अहसास हो गया कि ये एक सॉफ्ट पॉर्न जैसी फिल्म है और मेरे लिए इसे करना मुश्किल होगा। ऐसे में वह फोटोशूट किया तो लेकिन लगातार असहज रहीं और फिर फोटोशूट के बीच में ही छोड़कर निकल गईं। कंगना ने बताया कि मैंने पहलाज निहलानी से संपर्क खत्म कर लिया यहां तक कि अपना फोन नंबर तक बदल लिया।












Click it and Unblock the Notifications