कंगना बोलीं- निहलानी ने मुझसे बिना अंतर्वस्त्र रॉब ड्रेस पहनने को कहा था, पहलाज ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा है कि करियर के शुरुआती दिनों में फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी ने उन्हें बिना अंडरगार्मेंट्स के सिर्फ एक रॉब पहनकर फोटोशूट कराने को कहा था। ये फिल्म के ऑडिशन के दौरान उनसे कहा गया था, ऐसे में उन्होंने ये फोटोशूट बीच में ही छोड़ दिया था। कंगना के इस बयान पर पहलाज निहलानी ने कहा है कि कंगना उनसे ना उलझें, नहीं तो फिर उनके पास भी बहुत कुछ है।

ये बोलीं कंगना रनौत

ये बोलीं कंगना रनौत

कंगना रनौत ने सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रह चुके निर्माता पहलाज निहलानी को लेकर मिड-डे से बातचीत में कहा है कि वो उनसे एक सॉफ्ट पॉर्न जैसी फिल्म कराना चाहते थे। कंगना ने कहा, जब फिल्मों में आने के लिए मैं स्ट्रगल कर रही थी तो मुझे पहलाज निहलानी की फिल्म में काम का मौका मिला था। आई लव यू बॉस नाम की इस फिल्म के लिए पहलाज ने ऑफर दिया था। उस फिल्म के लिए फोटो शूट करवाया गया तो मुझे रोब (घुटने तक पहने जाने वाली ड्रैस) में पोज देने को कहा गया। मुझसे कहा गया कि आप अंडरगार्मेंट ना पहनें।

कामुक लड़की का था रोल

कामुक लड़की का था रोल

कंगना ने बताया कि 'आई लव यू बॉस' नाम की फिल्म में उन्हें एक कामुक लड़की का रोल करना था। जिसमें वो अपने बॉस को रिझाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती है। कंगना बताती हैं, मुझे एक यंग लड़की का रोल प्ले करना था, जो अपने अधेड़ उम्र के बॉस के प्रति लस्ट रखती है। ऐसे में फोटूशट में मुझे रौब पहनकर पैर को इससे बाहर निकालते हुए पोज देना था। मुझे बहुत जल्दी ही ये अहसास हो गया कि ये एक सॉफ्ट पॉर्न जैसी फिल्म है और मेरे लिए इसे करना मुश्कल होगा।

 बीच में छोड़ा फोटोशूट

बीच में छोड़ा फोटोशूट

कंगना का कहना है कि उन्होंने वह फोटोशूट किया तो लेकिन लगातार असहज रहीं और फिर फोटोशूट के बीच में ही छोड़कर निकल गईं। कंगना ने बताया कि मैंने पहलाज निहलानी से संपर्क खत्म कर लिया यहां तक कि अपना फोन नंबर तक बदल लिया। रनौत का कहना है कि इस पूरे वाकया के कुछ समय बाद ही उन्हें अनुराग बासु की फिल्म 'गैंगस्टर' और पुरी जगन्नाध की 'पोकिरी' मिल गईं और उनका करियर चल निकला।

पहलाज निहलानी ने दिया ये जवाब

पहलाज निहलानी ने दिया ये जवाब

कंगना रनौत के बयान पर पहलाज निहलानी ने कहा है कि कंगना को उनके साथ नहीं उलझना चाहिए, नहीं को उनके पास भी जवाब देने के लिए बहुत सी चीजे हैं। पहलाज ने कंगना के बयान पर कहा है, मैंने फोटोशूट पर डेढ़ करोड़ रुपए खर्च किए और तीन गानों के लिए शूट किया था। कंगना ने शूट किया, इस फोटोशूट और ऐड की वजह से ही उन्हें गैंगस्टर मिली। गैंगेस्टर मिलने पर कंगना मेरी फिल्म से हटी। कंगना से हमने एक नहीं बल्कि तीन फिल्मों का करार किया था लेकिन उसने मुझसे गैंगस्टर में काम करने देने की इजाजत चाही तो मैंने हामी भर दी। आज कंगना मेरे ही खिलाफ बोल रही है जबकि मैंने उसे करियर में मदद की।

पहलाज ने कहा, कंगना जिस फिल्म की बात कर रही हैं वो चीनी कम की तर्ज पर एक यूथ फिल्म थी। मैंने उसे कहानी सुनाई थी, तब तक वह किसी और प्रॉजेक्ट में बिजी हो गई और उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया। वह कोई सॉफ्ट पोर्न फिल्म नहीं थी, यहां तक कि इस फिल्म के लिए मैंने अमिताभ बच्चन से भी संपर्क किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+