पैडमैन की एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने शेयर किया पीरियड्स का अनुभव

नई दिल्लीः जल्दी ही अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन रिलीज होने वाली है। अक्षय के साथ इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे भी नजर आएंगी। इन दिनों राधिका आप्टे फिल्म के प्रोमोशन में लगी हैं। इसी दौरान उन्होंने पीरियड को लेकर अपना अनुभव शेयर किया। राधिका ने कहा कि जब उन्हें पहली बार पीरियड्स हुए थे तो उनके घर में जश्न मनाया गया था। इतना ही नहीं राधिका ने मुताबिक उन्हें घड़ी भी गिफ्ट की गई थी।

PadMan actor Radhika Apte share experience periods: akshay kumar movie

राधिका ने कहा, उनके परिवार में ज्यादातर लोग पेशे से डॉक्टर हैं इसलिए घर में ऐसा माहौल नहीं था कि इस मुद्दे पर बात करने से बचे। हालांकि पुरुषों की तरह महिलाएं भी इस मुद्दे पर बात करने से कतराती हैं।

बता दें, अक्षय की फिल्म पैडमैन में राधिका उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में उन्होंने मशीन बनाकर महिलाओं को सेनेटरी पैड मुहैया कराया है। ये फिल्म 9 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है।

अक्षय अपनी फिल्म के प्रोमोशन के लिए कई तरीके अपना रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कई सुपरस्टार को हाथ में सैनिटरी नैपकिन को हाथ में लेकर फोटो शेयर करने का चैलेंज दिया था, इस चैलैंज में कई एक्टर्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

राधिका का कहना था कि 'पीरियड्स को लेकर ना केवल पुरुष बल्कि महिलाएं भी शर्माती हैं। वह इस मामले में बात करने से संकोच करती हैं।'

यह भी पढ़ें- नोएडा फर्जी एनकाउंटर मामले में मानवाधिकार आयोग ने यूपी सरकार को भेजा नोटिस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+