सरकार ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन को अगले हफ्ते दे सकती है मंजूरी, पहला देश होगा भारत

नई दिल्ली। Oxford AstraZeneca Covid-19 vaccine: भारत में कोरोना वायरस महामारी की खबरों के बीच एक राहत भरी रिपोर्ट सामने आई है। कहा जा रहा है कि देश में कोविड-19 के खिलाफ ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन Covishield (Covid-19 vaccine) को अगले सप्ताह तक मंजूरी मिल सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक वैक्सीन के इमरजेंसी अप्रूवल के लिए भारतीय नियामक के समक्ष आवेदन करने वाले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने अधिकारियों द्वारा मांगे गए अतिरिक्त आंकड़ों को पेश किए जाने के बाद वैक्सीन को अगले हफ्ते तक मंजूरी मिलने की बात कही है।

Oxford AstraZeneca Covid-19 vaccine Covishield emergency approval May approve next week in india

बता दें कि देश में कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन को मंजूरी दी जाती है तो भारत, ब्रिटेन की कोविड-19 वैक्सीन Covishield को इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए हरी झंडी देने वाला पहला देश बन जाएगा। बता दें कि एक तरफ जहां भारत में कोविशील्ड को मंजूरी मिलने की बात हो रही है वहीं, लंदन में फिलहाल इसपर परीक्षण चल रहा है। हालांकि, ब्रिटेन में पहले ही फाइजर (Pfizer) और बायोएनटेक (BioNTech) की कोरोना वायरस वैक्सीन को मंजूरी दे दी गई है। वहां आम जनता के लिए यह वैक्सीन जल्द उपलब्ध होगी।

Recommended Video

    New Strain of Coronavirus के खिलाफ भी काम करेगी Vaccine, जानें Health Ministry से | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि दुनिया के दूसरे सबसे बड़े आबादी वाले देश भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण भी महामारी के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ा कदम होगा। एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड वैक्सीन का टीका निम्न-आय वाले देशों और गर्म जलवायु वाले लोगों के लिए अच्छा माना जा रहा है, क्योंकि यह वैक्सीन सस्ते परिवहन के लिए अच्छा विकप्ल है साथ ही इसे सामान्य फ्रिज के तापमान पर लंबे समय तक स्टोर किया जा सता है। भारत के केंद्रीय ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (सीडीएससीओ) ने पहली बार 9 दिसंबर को तीन अनुप्रयोगों की समीक्षा की और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) से दूसरी कंपनियों की तुलना में अधिक जानकारी मांगी। सीरम इंस्टीट्यूट कोवीशील्ड का उत्पादन भी कर रही है।

    यह भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन के हलाल या हराम होने पर मुस्लिम देशों में बहस का सच- फ़ैक्ट चेक

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+