ओवैसी ने कहा- बीरभूम में जो कुछ हो रहा उसमें सरकार मुसलमानों को अपने पैदल सैनिकों के रूप में इस्तेमाल कर रही
नई दिल्ली, 24 मार्च। पश्चिम बंगाल के बीरभूम हुई हिंसा पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा बीरभूम में जो कुछ भी हुआ वह दिखाता है कि सरकार मुसलमानों को अपने पैदल सैनिकों के रूप में इस्तेमाल कर रही है। एक ही राजनीतिक दल के दो समूह हिंसा कर रहे हैं जहां बच्चों सहित कई लोग मारे गए हैं निंदनीय है।

ओवैसी ने कहा राज्य सरकार बंगाल में हिंसा को नियंत्रित करने में विफल रही है। उन्होंने कहा जो कुछ भी हुआ वह दिखाता है कि सरकार मुसलमानों को अपने पैदल सैनिकों के रूप में इस्तेमाल कर रही है। एक ही राजनीतिक दल के दो समूह हिंसा कर रहे हैं जहां बच्चों सहित कई लोग मारे गए हैं, निंदनीय है, राज्य सरकार बंगाल में हिंसा को नियंत्रित करने में विफल रही है ।
बता दें पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में टीएमसी नेता भादू शेख की हत्या के बाद वहां भीषण हिंसा हुई, जिसमें 8 लोगों की जल कर मौत हो गई। इस हिंसा में जिन लोगों की मौत हुई उनमें मरने वालों में 3 महिलाएं और 2 बच्चे भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications