सर्वे में शर्मनाक खुलासा: स्कूल आते-जाते छेड़ी जाती हैं 52 फीसदी छात्राएं
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। लड़कियों से छेड़खानी की खबरें अब आम हो चुकी है। लेकिन एक ताजा रिपोर्ट ने कुछ चौकाने वाले तथ्य सामने रखे हैं। एक गैर सरकारी संगठन ने दावा किया है कि देश में स्कूल से जाते और आते समय 50 फीसदी छात्राएं छेड़खानी का शिकार होती हैं। VIDEO: पुलिसवाले ने मेले में किया 'महापाप', 50 सेकेंड में 5 महिलाओं को किया 'डर्टी टच'

संगठन ने सर्वेक्षण के आंकड़े पेश करने के साथ ही साथ दावा किया है कि सबसे ज्यादा छेड़खानी की घटनाएं बस स्टॉप पर होती हैं। इसके अलावा 23 फीसदी घटनाएं स्कूल भवन में होती हैं। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ के अनुसार मनचलों द्वारा 32 फीसदी लड़कियों का पीछा भी किया जाता है। VIDEO: किस तरह नशे में धुत 'गुंडों' का झुंड युवती को नोचने के लिए टूट पड़ाइस गैर सरकारी संगठन का नाम 'ब्रेकथ्रू' है। संगठन ने दावा किया है कि यह सर्वेक्षण साल 2014 में किया गया था। इसमें छह राज्यों कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, हरियाणा और दिल्ली के 900 लड़के और लड़कियों से बातचीत की गई थी। सर्वे में 52 प्रतिशत लड़कियों ने बताया कि स्कूल या कॉलेज जाते समय उनपर यौन हमला हुआ। 7 फीसदी ने बताया कि जब वे सुबह स्कूल जाते हैं तब उनके साथ छेड़खानी की जाती है।












Click it and Unblock the Notifications