VIDEO: पुलिसवाले ने मेले में किया 'महापाप', 50 सेकेंड में 5 महिलाओं को किया 'डर्टी टच'
अहमदाबाद। गुजरात में खाकी की एक ऐसी शर्मनाक करतूत का वीडियो सामने आया है जिसे जानने के बाद शर्म से आंखे झुक जाएंगी। इस वीडियो में एक पुलिसवाला सरेआम महिलाओं को छेड़ता हुआ नजर आ रहा है। भीड़ का फायदा उठाकर वो महिलाओं और लड़कियों को इधर-उधर टच कर रहा है। मामला अहमदाबाद में दिसंबर में हुए कांकड़िया कार्निवल का है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने अब मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस वीडियो में पुलिसकर्मी का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है, क्योंकि वीडियो उसके चलते हुए पीछे से बनाया गया है। हालांकि यह साफ है कि वह कुछ महिलाओं से बदसुलूकी कर रहा है। यह दिख रहा है कि वह जान बूझकर अपने सामने चल रही महिलाओं को गलत तरीके से छू रहा है।












Click it and Unblock the Notifications