Bomb Threates: दिल्ली के 20 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, DU के कॉलेज को भी आया ईमेल
Delhi School Bomb Threats: दिल्ली में एक बार फिर स्कूलों को निशाना बनाकर भेजे गए बम धमकी के ईमेल ने पूरे शहर में खलबली मचा दी है। शुक्रवार की सुबह जैसे ही यह खबर सामने आई कि राजधानी के 20 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, अभिभावकों और छात्रों में दहशत फैल गई। स्कूलों में पढ़ाई रोक दी गई, बच्चों को घर भेज दिया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया।
धमकी देने वाले ने मेल में जिस तरह के हिंसक और मानसिक रूप से परेशान करने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया, उसने हर किसी को हैरान कर दिया। ईमेल में यह भी लिखा गया था कि स्कूल के क्लासरूम में ट्राईनाइट्रोटोलुईन (TNT) जैसे विस्फोटक छिपाकर रखे गए हैं। फिलहाल पुलिस, बम स्क्वाड और अन्य टीमें जांच में जुटी हुई हैं और अब तक किसी भी जगह कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। इनमें पश्चिम विहार स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल का नाम भी शामिल है।

दमकल और बम स्क्वाड अलर्ट पर
धमकी मिलने के बाद दिल्ली फायर सर्विस और पुलिस की टीम तुरंत स्कूल परिसर पहुंची। बम स्क्वाड और डॉग स्क्वाड के साथ स्कूलों की अच्छे से जांच की जा रही है। हालांकि अब तक किसी भी जगह कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: दिल्ली में मौसम रहेगा भीगा-भीगा, कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल
तीन दिन पहले भी मिली थी धमकी
गौर करने वाली बात यह है कि पिछले तीन दिनों में भी करीब 10 स्कूलों और एक कॉलेज को इसी तरह के धमकी भरे मेल मिले थे। इससे पहले बुधवार को सरदार पटेल विद्यालय ने पुलिस की सलाह पर स्कूल बंद रखने का फैसला किया था।
मेल में था हिंसक और मानसिक तनाव से भरा संदेश
पुलिस के मुताबिक, भेजे गए ईमेल में लिखा गया था कि स्कूल की कक्षाओं में कई जगह विस्फोटक छुपा दिए गए हैं। मेल में धमकी देने वाले ने खुद को मानसिक रूप से परेशान बताया और लिखा कि किसी ने उसकी मदद नहीं की। उसने मनोचिकित्सकों और दवाओं के असर को लेकर भी नाराजगी जताई और कहा कि अब वह दुनिया से सबका नाम मिटा देना चाहता है।
इन स्कूलों को मिली धमकी
जिन स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले हैं, उनमें द्वारका का सेंट थॉमस स्कूल, वसंत कुंज का वसंत वैली स्कूल, हौज खास का मदर्स इंटरनेशनल स्कूल, पश्चिम विहार का रिचमंड ग्लोबल स्कूल और लोदी एस्टेट का सरदार पटेल विद्यालय शामिल हैं।
कॉलेज को भी निशाना बनाया गया
दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफन कॉलेज को भी इसी तरह की बम धमकी मिली है। मेल में कहा गया था कि कॉलेज की लाइब्रेरी में बम रखा गया है।
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर
पुलिस, बम स्क्वाड, डॉग स्क्वाड और दिल्ली फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर मौजूद हैं। पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच की जा रही है। फिलहाल सभी स्थानों पर जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
अभी तक नहीं मिला कोई ठोस सुराग
पुलिस ने बताया कि अब तक किसी अन्य कॉलेज ने ऐसी किसी धमकी की जानकारी नहीं दी है। सोमवार को भी चाणक्यपुरी और द्वारका इलाके के दो स्कूलों को मेल के जरिए धमकी मिली थी, लेकिन उस वक्त भी कोई विस्फोटक नहीं मिला था।
ये भी पढ़ें: Delhi के स्कूलों में कौन फैला रहा खौफ? कब-कब मिली धमकी, क्या निकला नतीजा! डर के साए में स्टूडेंट्स-पेरेंट्स












Click it and Unblock the Notifications