Aaj Ka Mausam: दिल्ली में बरसे बादल, कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका
Aaj Ka Mausam: दिल्ली समेत पूरे देश में बारिश हो रही है, आज भी कई राज्यों में बरसात होने वाली है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली की बात करें तो बुधवार को भी राजधानी में बारिश का सिलसिला जारी है, आज यहां पर झूमकर सावन बरसा है, जिससे लोगों को उमस से राहत मिलेगी।
आईएमडी ने यहां पर येलो अलर्ट जारी किया गया है। नेशनल कैपिटल में 16 मई को अधिकतम तापमान 32-36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री रह सकता है तो वहीं तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं।

उत्तराखंड, यूपी, हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना , बंगाल और राजस्थान में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से अपील की गई है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम का अपडेट जरूर जान लें।
दिल्ली के प्रदूषण में पहले की तुलना में गिरावट
अगर दिल्ली की आबोहवा के बारे में बात करें तो यहां के प्रदूषण में पहले की तुलना में गिरावट आई है, दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 99 दर्ज किया गया है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -77 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -89 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -99 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -91 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 99 एक्यूआई
हिमाचल में होगी भारी बारिश (Aaj Ka Mausam)
चंबा, कांगड़ा,कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर में आज भारी बरसात होगी जिसके लिए चेतावनी जारी की गई है।
गुजरात में हो सकती है हल्की बारिश
अमरेली, आनंद, अरावली, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, कच्छ, गांधीनगर में बरसात होती है, जिसके लिए चेतावनी जारी की गई है।
पंजाब में भी बरसेंगे बादल (Aaj Ka Mausam)
अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मानसा, मोगा, श्री मुक्तसर साहिब, एस.ए. एस. नगर (मोहाली), नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), पटियाला में येलो अलर्ट जारी है।
यूपी में होगी भारी बरसात
वाराणसी, बुलंदशहर, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, इटावा, मुगलसराय, झांसी, मुरादाबाद, गोरखपुर आज मध्यम बारिश होने की आशंका है।
राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट
प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, श्री गंगानगर, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जालौर, सीकर , जोधपुर आज भारी बरसात होने की आशंका है।
केरल-कर्नाटक में अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)
कन्नूर , वायनाड , कोझीकोड में भारी बारिश की आशंका है इसके लिए अलर्ट जारी है। लोगों को सचेत रहने की अपील की गई है। तो बेंगलुरु में मौसम गीला रहेगा तो वहीं मैसूर, बेल्लारी, बीदर, बीजापुर, चामराजनगर अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में भारी बरसात होने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications