विपक्ष के पास ना नेता-ना नीति और ना रणनीति, केवल मोदी रोको अभियान: भाजपा

नई दिल्ली। केद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दूसरे और आखिरी दिन नई दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि विपक्ष सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी को रोकने में विश्वास रखती है, लेकिन उनके पास ना तो कोई पॉलिसी है और ना ही कोई एजेंडा। जावड़ेकर ने कहा कि 2019 में उनकी सरकार बहुमत से भी ज्यादा मतों के साथ सरकार में आएगी।

विपक्ष के पास पॉलिसी या एजेंडा नहीं

विपक्ष के पास पॉलिसी या एजेंडा नहीं

जावड़ेकर ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके पास 'मोदी रोको' के अलावा कोई पॉलिसी या एजेंडा नहीं है। उन्होंने कहा, 'विपक्ष के पास ना कोई नेता है, ना कोई नीति है और ना ही कोई रणनीति है इसीलिए विपक्ष हताश है और नकारात्मकता की राजनीति कर रहा है वे केवल 'मोदी रोको अभियान' में विश्वास करते हैं। देश के लोग उन्हें अच्छी तरह से जानते हैं। हम 2019 में और अधिक बहुमत के साथ जीत हासिल करेंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए जावड़ेकर ने कहा कि बंगाल में 30 कार्यकर्ता की हत्या हो चुकी है लेकिन फिर भी डरे नहीं हैं और 250 से ज्यादा युवा विस्तारक बन कर निकले हैं।

राजनाथ सिंह ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा

राजनाथ सिंह ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा

दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा। राजनीतिक प्रस्ताव की चर्चा करते हुए जावड़ेकर ने बताया कि साल 2022 तक नया भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने बताया कि नया भारत गरीबी से, भ्रष्टाचार से, जातिवाद से, आतंकवाद से और साम्प्रदायिकता से मुक्त होगा। जावड़ेकर ने आगे कहा कि कार्यकारणी बैठक में पास हुए राजनीतिक प्रस्ताव में बताया गया कि किस प्रकार आज देश में एक इनोवेशन का कल्चर शुरू हुआ है। खुद की तरक्की करते हुए लोग देश की तरक्की में सहभागी हो रहें है।

हमारे पास नेता, नीति और रणनीति

उन्होंने कहा कि पीएम की लोकप्रियता साढ़े चार साल बाद भी 70 फीसदी है, ऐसा विश्व मे कहीं नहीं होता है। मोदी ने काम किया है, इसलिए लोकप्रियता है, विजन, पेंशन और इमेजिनेशन है।' आओ मिलकर कमल खिलाएं' का संकल्प लेते हुए बीजेपी ने रविवार को जोर दिया कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव जीत में उनके पास नेता, नीति और रणनीति है।

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार अपना 'एक झूठ छुपाने के लिए सौ झूठ' बोल रही है: कांग्रेस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+