मोदी सरकार अपना 'एक झूठ छुपाने के लिए सौ झूठ' बोल रही है: कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को मोदी सरकार पर राफेल डील, तेल की बढ़ती कीमतों , भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को लेकर जबरदस्त निशाना साधा। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि, मोदी सरकार अपना 'एक झूठ छुपाने के लिए सौ झूठ' बोल रही है और अपने ही जाल में उलझती जा रही है। सुरजेवाला ने कहा, राफेल डील को लेकर एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। वह ये है कि जो राफेल विमान फ्रांस से भारत आएंगे वो भारत के हिसाब से 'विशिष्ट बदलावों' के बिना आएंगे। यही नहीं, डील के तहत भारत को राफेल विमानों की आपूर्ति 2022 में होगी।

Randeep Singh

कांग्रेस प्रवक्ता ने पूछा, अगर 2015 में आपात खरीद की गई थी, तो फिर उसकी आपूर्ति 2022 में क्यों होगी? फिर ये आपात खरीद कैसे हुई? इस सरकार ने राफेल को तीन गुना अधिक दाम पर 36 एयरक्राफ्ट खरीदकर पब्लिक के खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया है। इतना ही नहीं सरकार ने भारत को मिलने वाली टेक्नोलाजी को भी गंवा दिया है। भारतीय वायु सेना ने 126 लड़ाकू विमानों की मांग की थी, क्या प्रधानमन्त्री ने 126 के बजाय केवल 36 एयरक्राफ्ट खरीदकर 'राष्ट्रीय सुरक्षा' के साथ समझौता नहीं किया?

सुरजेवाला ने कहा कि, हम मांग करते हैं कि अगर प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री के पास छुपाने को कुछ नहीं है तो वो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी द्वारा संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की मांग को स्वीकार करें। मोदी जी बताएं कि 526 करोड़ रुपये वाला जहाज 1,670 करोड़ रुपये में खरीदकर 41,000 करोड़ का चूना कैसे लगाया? डसॉल्ट कंपनी ही मिराज-2000 जहाज बनाती है, जिसकी कीमत कांग्रेस सरकार ने संसद के पटल पर बतायी थी। अगर इसी कंपनी के बनाये मिराज की कीमत बतायी जा सकती है तो फिर राफेल की कीमत देश को बताने में क्या दिक्कत है?

सुरजेवाला ने कहा कि, जो 18 जहाज अब तक देश को मिल जाते, और 108 देश में बनने शुरु हो जाते वो अब 2022 में आएगा और वो भी भारत के हिसाब से बदलावों के बिना, तो राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता कौन कर रहा है? प्रधानमंत्री जी का झूठ सरेआम पकड़ा गया है। पहला रफेल जहाज सितंबर 2019 में आयेगा और 36 लड़ाकू विमानों की डिलेवरी अप्रैल 2022 तक होगी, और जो जहाज आयेंगे वो भी भारत के हिसाब से बदलावों के बिना।

सुरजेवाला नें मोदी सरकार से पूछा कि, अगर ये आपात खरीद है तो फिर प्रोडक्ट 2022 में क्यों आयेगा? 2022 में भारत के हिसाब से बदलावों के बिना जो जहाज आयेंगे उनसे भारत को क्या लाभ होगा? 2022 के बाद इन लड़ाकू जहाज़ों में कई साल भारत के हिसाब से जरुरी बदलावों को करने में लग जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+