क्या महिला आरक्षण बिल का राजनीतिक तौर पर मिलेगा BJP को फायदा? जानिए सोशल मीडिया पर लोगों का जवाब
Opinion Poll on Women Reservation Bill: संसद के विशेष सत्र में इस बार लंबे समय से अटके महिला आरक्षण बिल को पास किया गया है। इस ऐतिहासिक बिल के पास होने के बाद जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि 'ये हमारे देश की लोकतांत्रिक यात्रा का एक ऐतिहासिक पल है।'

तो वहीं विपक्ष ने इसे राजनीतिक जुमला बताया और कहा कि 'साल 2029 से पहले ये लागू नहीं होगा। भाजपा इसका राजनीतिक लाभ लेना चाहती है।' यही नहीं इस बिल का क्रेडिट लेने के लिए राजनीतिक दलों में होड़ भी देखी गई।
इस बिल के बारे में जनता क्या सोचती है?
तो वहीं इस बिल के बारे में जनता क्या सोचती है? क्या उसे भी लगता है कि महिला आरक्षण बिल से भाजपा राजनीतिक तौर पर फायदा उठाना चाहती है? क्या सच में भाजपा को इस बिल का राजनीतिक तौर पर फायदा मिलेगा?
वनइंडिया हिंदी ने पूछा जनता से सवाल
इस बात का उत्तर जानने के लिए वनइंडिया हिंदी ने अपने You Tube पेज पर ओपिनियन पोल के तहत प्रश्न किया, जिसमें 34, 000 लोगों ने भाग लिया और जो परिणाम सामने आए वो काफी चौंकाने वाले हैं। यहां आपको बता दें कि वनइंडिया हिंदी ने ये प्रश्न 8 दिन पहले अपने पाठकों से पूछा था।
क्या था सवाल?
महिला आरक्षण बिल अगर संसद में पास हो जाता है तो क्या राजनीतिक तौर पर BJP को इससे फायदा होगा ?
- हां
- नहीं

जिसमें 37 फीसदी पाठकों ने 'हां' विकल्प को चुना और 63 फीसदी लोगों ने 'नहीं' वाले ऑप्शन पर मुहर लगाई, इसका तात्पर्य ये हुआ कि '63 प्रतिशत लोगों को लगता है कि महिला आरक्षण बिल का कोई राजनीतिक फायदा भाजपा को नहीं मिलने वाला है।'
'बिल को राजनीतिक चश्मा से ना देखें लोग'
जिसके बाद तो बीजेपी की वो बात यहां पर पूरी तरह से सच साबित होती है, जिसमें उसने कहा था कि 'देश का विकास तब ही संभव है जब आप निजी स्वार्थ से उठकर उसके लिए सोचेंगे। महिला आरक्षण बिल भी देश के विकास में अहम रोल निभाएगा इसलिए इसे सबको राजनीतिक चश्मा हटाकर देखना चाहिए।'
क्या है महिला आरक्षण बिल?
आपको बता दें कि हाल ही में महिला आरक्षण विधेयक 2023 (128वाँ संवैधानिक संशोधन विधेयक) अथवा नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया गया है। इसके तहत संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का प्रावधान है।
खास बात
हिंदी वनइंडिया की लगातार कोशिश है कि वो अपने पाठकों के मन की बातें जानें और उनकी बातों को जनता तक पहुंचाए। हमने इससे पहले भी कुछ दिलचस्प प्रश्न जनता से पूछे हैं, जो कि निम्मलिखित हैं
- पोल वन: अगर देश में आज हुए लोकसभा चुनाव तो कौन बनेगा प्रधानमंत्री? सोशल मीडिया पर क्या कहा लोगों ने?
- पोल टू: ओपिनियन पोल: देश में आज हुए लोकसभा चुनाव तो किस पार्टी की बनेगी सरकार? जानिए सोशल मीडिया पर किसको मिली जीत?
- पोल थ्री: अभी हुए लोकसभा चुनाव तो यूपी में भाजपा को मिलेंगी कितनी सीटें? जानिए सोशल मीडिया पर क्या कहा लोगों ने?












Click it and Unblock the Notifications