Vyomika Singh: 'व्योमिका को तो आकाश में होना चाहिए', जानिए इंजीनियरिंग की छात्रा कैसे बनीं विंग कमांडर?

Vyomika Singh: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद देश के बच्चे-बच्चे की जुबान पर केवल एक ही नाम है और वो है विंग कमांडर व्योमिका सिंह का, जिन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी के साथ मिलकर 'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में एक-एक चीज भारतवासियों को बताई। नारी शक्ति की साक्षात उदाहरण इन दोनों बेटियों पर पूरे भारत को गर्व है।

आपको बता दें कि व्योमिका का विंग कमांडर बनना आसान नहीं था लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि व्योमिका ने विंग कमांडर बनने का सपना अपने नाम की वजह से सोचा था, इसके पीछे एक दिलचस्प कहानी है जिसे कि साल 2023 के एक कार्यक्रम में व्योमिका सिंह ने खुद ही सुनाई थी।

Vyomika Singh

'व्योमिका का मतलब आकाश' (Vyomika Singh)

मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली व्योमिका ने बताया था कि 'जब वो छठी क्लास में थीं तो किसी ने बातों-बातों में उनसे पूछा था कि उनके नाम का अर्थ क्या है?'

'तुम्हें तो आकाश पर होना चाहिए' (Vyomika Singh)

'जब मैंने उन्हे बोला कि 'आकाश' तो इसे सुनने के बाद उसने कहा था कि 'तब तो तुम्हें तो आकाश पर होना चाहिए यहां धरती पर क्या कर रही हो? उसी दिन मेरे दिमाग में आया था कि बात तो सही है तो फिर मैं क्यों ना पायलट बनकर आकाश की सैर करूं।'

छोटी बच्ची की कल्पना सच में बदलेगी, ये किसी ने सोचा नहीं था

लेकिन तब एक छोटी बच्ची की कल्पना सच में बदलेगी, ये किसी ने सोचा नहीं था। लेकिन कहते हैं ना जिस चीज को आप शिद्दत से चाहो, तो सारी कायनात आपको उससे मिलवाने में लग जाती है और यही हुआ व्योमिका काे साथ , आपको बता दें पढ़ने में काफी होशियार व्योमिका ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की हैं।

फ्लाइंग ब्रांच में स्थायी कमीशन प्रदान किया गया

  • इसके बाद, व्योमिका सिंह ने भारतीय वायुसेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन के माध्यम से प्रवेश किया।
  • वर्ष 2004 में उन्हें हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में कमीशन प्राप्त हुआ।
  • 2017 में उन्हें विंग कमांडर के पद पर पदोन्नत किया गया.।
  • 18 दिसंबर 2019 को उन्हें फ्लाइंग ब्रांच में स्थायी कमीशन प्राप्त हुआ।

साहस, समर्पण और शक्ति की मिसाल व्योमिका (Vyomika Singh)

व्योमिका ने आज तक करीब 2500 से ज्यादा उड़ानें तय की हैं, जिसमें कई उड़ानें काफी जोखिम भरी रही हैं। वो 'अरुणाचल प्रदेश के बचाव अभियान' और 'माउंट मणिरंग त्रि-सेवा महिला पर्वतारोहण' जैसे कठिन अभियान का हिस्सा रही हैं। साहस, समर्पण और शक्ति की मिसाल व्योमिका 2017 में विंग कमांडर बनींष उनके पति भी एयरफोर्स में पायलट हैं।

'ऑपरेशन सिंदूर में 100 से ज़्यादा आतंकवादी मारे गए हैं'

7 मई 2025 को, व्योमिका सिंह ने कर्नल सोफिया कुरैशी और विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ 'ऑपरेशन सिंदूर' की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस का नेतृत्व किया।

'ऑपरेशन सिंदूर में 100 से ज़्यादा आतंकवादी मारे गए हैं'

आपको बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में 100 से ज़्यादा आतंकवादी मारे गए हैं , भारतीय सेना पाकिस्तान की किसी भी हरकत का जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार अब और सैन्य कार्रवाई नहीं करना चाहती है लेकिन अब दुश्मन गलत हरकत करेगा तो हमारी सेना चुप नहीं बैठेगी।

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+