Operation Sindoor: पाकिस्तान के इन 9 ठिकानों को भारतीय सेना ने क्यों बनाया निशाना? क्या है इसके पीछे का राज?

Operation Sindoor: आखिरकार पाकिस्तान की नापाक हरकत का भारतीय वायु सेना ने करारा जवाब दे दिया है, जिससे पाकिस्तान की केवल कमर ही नहीं टूटी बल्कि उसकी नींद-चैन और सुकून सब खत्म हो गया है, दहशतगर्दों को पोषित करने वाला पड़ोसी मुल्क अब इस घाव को शायद कभी नहीं भूल पाएगा।

आपको बता दें कि 6-7 मई की रात के दरमियान हिंद की वायुसेना ने पाकिस्तान और PoK को मिलाकर 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है, जिसमें से 4 पाकिस्तान के और 5 पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से हैं।

Operation Sindoor

जिन 9 ठिकानों पर भारतीय वायुसेना ने अटैक किया है, वो निम्नलिखित हैं।

  • बहावलपुर
  • मुरीदके
  • गुलपुर
  • भीमबर
  • चक अमरू
  • बाग
  • कोटली
  • सियालकोट
  • मुजफ्फराबाद
Operation Sindoor

अब आपके मन में सवाल ये उठ रहा है कि आखिर इन 9 जगहों पर स्ट्राइक क्यों हुई ?

तो इसका जवाब ये है कि ये वो जगह हैं, जहां आतंकियों का पाकिस्तान आका बना बैठा है। बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद की हूकूमत चलती है तो वहीं मुरीदक में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना था, गुलपुर, भीमबर, चक अमरू , कोटली , बाग, में जैश के ट्रेनिंग पैड कहे जाते हैं तो वही सियालकोट और मुजफ्फराबाद को हिज्बुल मुजाहिदीन की फेवरेट जगह कही जाती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस स्ट्राइक में जैश-ए-मोहम्मद के 50 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं।

'सोच समझकर इंडिया ने किया पाकिस्तान पर अटैक'

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से हर किसी के मन में केवल यही चल रहा था कि कुछ बड़ा होने वाला है... तो वहीं विपक्ष सरकार के रवैये और वार पर सवाल खड़ा कर रहा था कि इतनी देरी क्यों हो रही है? लेकिन इंडिया ने प्रतिशोध की ज्वाला में आकर जल्दबाजी में कदम नहीं उठाए बल्कि सोच समझकर उसने पाकिस्तान में घुसकर गोलियां दागी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के इन ठिकानों को रॉ की रिपोर्ट के बाद चिन्हित किया गए थे। भारत की एयर स्ट्राइक के बाद रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इंडिया ने टारगेट को अंजाम देने में संयम बरता है।

मोदी को बता देना ... का जवाब है ऑपरेशन सिंदूर

22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में जिस तरह से दहशतगर्दों ने पर्यटकों का नाम और धर्म पूछकर गोली मारी थी। उनमें से एक ने घायल महिला से कहा था कि- 'तुम्हें नहीं मारेंगे जाओ जाकर मोदी को बता देना', ये बात सामने आने के बाद हर भारतीय का खूल खौल गया था और हर किसी को इंतजार था मोदी के जवाब था और आज वो जवाब 'ऑपरेशन सिंदूर' बनकर सामने आया है।

'अमेरिका, ब्रिटेन, सऊदी अरब, यूएई और रूस शामिल'

ANI के मुताबिक वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों ने कई देशों में अपने समकक्षों से बात की है और उन्हें भारत द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी है। इनमें अमेरिका, ब्रिटेन, सऊदी अरब, यूएई और रूस शामिल हैं।

'आज सेना ने हमारे बेटे को सच्ची श्रद्धांजलि दी है'

तो वहीं पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी के रिश्तेदार मनोज द्विवेदी ने कहा कि , "22 अप्रैल को जब हमारे बेटे की जान गई तो हमने कहा था कि हमारे देश में क्रांति आने वाली है, और हमें यकीन था कि पीएम मोदी आतंकवाद को खत्म करने के लिए सख्त से सख्त कदम उठाएंगे। मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि आज सेना ने हमारे बेटे को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+