'PAK को दिख गई औकात', कौन हैं ये खूबसूरत रिटायर्ड मेजर, जिसका Video हुआ वायरल, बॉलीवुड से है खास कनेक्शन
Khushboo Patani : 'ऑप्रैशन सिंदूर' के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करते हुए साफ शब्दों में कहा है कि 'ये अल्पविराम है, युद्ध विराम नहीं, अगर पाकिस्तान सुधरा नहीं तो भारत इसका मुंहतोड़ जवाब देगा।' साथ ही उन्होंने इस ऑप्रेशन की सफलता पर देश की आर्मी और जवानों को सैल्यूट भी किया है।
तो वहीं इस बारे में सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। जिनमें से कुछ लोगों के बयान काफी जबरदस्त रूप से लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं, इन्हीं में से एक हैं भारत की जानी मानी अभिनेत्री दिशा पाटनी की बड़ी बहन खुशबू पाटनी, जिन्होंने जमकर पाकिस्तानियों को लताड़ लगाई है।

'पाकिस्तान ने ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत देख ली'
उन्होंने इंस्टा पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि 'पाकिस्तान ने ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत देख ली, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी साफ कहा है कि ब्रह्मोस का स्वाद पूछना है तो पाकिस्तान से जाकर पूछो।'
'भारत अपने हिसाब से चीजें कर रहा है'
उन्होंने आगे कहा कि 'भारत अपने हिसाब से चीजें कर रहा है उसने छह दिन में सामने वाले मुल्क को उसकी औकात बता दी है, इसमें किसी तीसरे को क्या लेना-देना है।' देखने में काफी सुंदर खुशबू पाटनी के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और खुशबू पाटनी के बारे में जानने की भी कोशिश कर रहे हैं।
खुशबू पाटनी मूल रूप से यूपी की रहने वाली हैं (Khushboo Patani)
आपको बता दें कि 23 नवंबर 1991 को यूपी के बरेली में जन्मी खुशबू पाटनी एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता जगदीश सिंह पाटनी उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में डीएसपी रह चुके हैं, जबकि मां एक गृहिणी हैं।
अभिनेत्री दिशा की बड़ी बहन हैं खुशबू (Khushboo Patani)
खुशबू ने अपनी स्कूली पढ़ाई बरेली से ही पूरी की और इसके बाद इंजीनियरिंग की। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में डिग्री प्राप्त की है। खुशबू की इच्छा थी कि वो भी अपने पिता की तरह देश की सेवा करें। पढ़ाई के दौरान उन्होंने सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू की। खुशबू ने सरकारी परीक्षा पास की और भारतीय सेना में भर्ती हुईं, उन्होंने 12 साल लेफ्टिनेंट के पद पर अपनी सेवा दी।
खुशबू के एक भाई सुरेश पाटनी भी है (Khushboo Patani)
खुशबू और दिशा का एक भाई भी है, जिनका नाम सुरेश पाटनी है। मालूम हो कि खुशबू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी बहन दिशा पाटनी, जिन्होंने बहुत कम वक्त में, रूपहले पर्दे पर अपनी पहचान बनाई हैं, अपने ग्लैमरस लुक, फिटनेस और डांसिंग की वजह से हमेशा चर्चित रहती हैं।
कई चर्चित फिल्मों में नजर आ चुकी हैं दिशा
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी लेकिन उन्हें पहचान मिली 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' (2016) फिल्म से, जिसमें उन्होंने अपने छोटे से रोल से ही लोगों का मन जीत लिया था। उन्होंने इसके लिए 'बेस्ट डेब्यू फीमेल' का स्टार डस्ट अवॉर्ड भी जीता था, वो 'बागी', 'मलंग', 'योद्धा' जैसी कई चर्चित फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications