Operation Sindoor: आखिर क्यों कहा जा रहा है पाकिस्तान को अंधा? क्या है इसके पीछे की कहानी?
Operation Sindoor: 'ऑप्रेशन सिंदूर' की वजह से घबराए और बौखलाए पाकिस्तान ने बुधवार को इंडिया के कुछ जगहों पर मिसाइल अटैक के जरिए परेशान करने की कोशिश की। उसने जम्मू, पठानकोट, उधमपुर जैसे कुछ स्थानों पर मिसाइल अटैक किया, जिस पर इंडिया ने उसे मुंहतोड़ जवाब दिया।
आपको बता दें भारतीय सेना ने पहले उसके 'दिल' यानी लाहौर पर अटैक करके उसको छलनी किया और उसके बाद खबर आई कि इस्लामाबाद में कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद पाकिस्तान अंधा हो गया है। दरअसल इंडिया टुडे ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि इस्लामाबाद में इंडियन आर्मी ने AWACS स्टेशन को ध्वसत कर दिया है, हालांकि शुक्रवार शाम 5 बजे विदेश मंत्रालय की ओर से की गई प्रेस ब्रीफिंग में इसका जिक्र नहीं हुआ।

AWACS होता क्या है, क्यों कहा जा रहा है पाकिस्तान अंधा हो गया?
खैर यहां ये जानना जरूरी है कि आखिर AWACS होता क्या है और क्यों कहा जा रहा है कि उसके डैमेज होने से पाकिस्तान नेत्रहीन हो गया। मालूम हो कि AWACS यानी कि एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम एक प्रकार का रडार स्टेशन है, जो कि शत्रु के एक्शन, मिसाइल लॉन्च, और हवाई हमलों के लिए पहले से अलर्ट करता है इसलिए इसे हवाई हमलों की 'आंख' कहा जाता है।
चीन और स्वीडन से ली है पाकिस्तान से मदद
खास बात ये है कि पाकिस्तान ने अपने AWACS सिस्टम को मजबूत करने के लिए चीन और स्वीडन से हेल्प ली है और उसके पास दो तरह के AWACS हैं, जिनके नाम हैं ZDK-03 और Saab 2000 Erieye। इसमें से ZDK-03 चीन निर्मित हैं और Saab 2000 का निर्माण स्वीडन ने किया है।
थल सेनाध्यक्ष को प्रादेशिक सेना (टीए) को बुलाने की हरी झंडी
तो वहीं इसी बीच बड़ी खबर ये है कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, केंद्र सरकार ने थल सेनाध्यक्ष को प्रादेशिक सेना (टीए) को बुलाने की हरी झंडी दे दी है। आपको बता दें कि प्रादेशिक सेना एक आरक्षित बल है जो आपात स्थिति के दौरान नियमित भारतीय सेना की सहायता करता है।
'असीम मुनीर अपनी कुर्सी बचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं'
भारत-पाकिस्तान तनाव पर मेजर जनरल ध्रुव सी कटोच (सेवानिवृत्त) ने कहा, 'पाकिस्तान बार-बार स्थिति को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है, यह पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की हरकत है, वह अपनी कुर्सी बचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान द्वारा दागी गई मिसाइलों और ड्रोन को मार गिराया हैm हमने लाहौर के एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया है।'












Click it and Unblock the Notifications