हुमायूं का मकबरा समेत देश के इन 10 ऐतिहासिक स्थलों को लेकर केंद्रीय मंत्री ने किया ये बड़ा ऐलान
नई दिल्ली। पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने और उनसे ज्यादा से ज्यादा रेवन्यू हासिल करने के लिए मोदी सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने घोषणा की है कि देश भर के चुनिंदा 10 ऐतिहासिक स्थलों के खुले रहने का समय बढ़ा दिया गया है। अब इन 10 ऐतिहासिक स्थल सूर्योदय से लेकर रात 9 बजे तक खुले रहेंगे।

जिन 10 ऐतिहासिक स्थलों के खुलने के समय में बढ़ोतरी की गई है उनमें भुवनेश्वर का राजारानी टेंपल कॉम्प्लेक्स, मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित दुल्हादेव टेंपल, खजुराहो, हरियाणा के कुरक्षेत्र में स्थित शेख चिल्ली मकबरा, थानेसर, दिल्ली में स्थित सफदरजंग मकबरा, हुमायूं का मकबरा, कर्नाटक के भागलकोट जिले में स्थित पट्टादकल के स्मारक, कर्नाटक के विजयपुर जिले में स्थित गो गुंबज, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में स्थित मंदिर के समूह, मरकंडा और चामुरसी, यूपी के वाराणसी में स्थित मन महल वैद्यशाला और गुजरात के पाटन में स्थित रानी की वाव के खुलने और बंद रहने के समय में बढ़ोतरी कर दी गई है।
बता दें कि मोदी सरकार घरेलू और विदेशी पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन स्थलों के विकास करने पर ध्यान फोकस कर रही है। जिसके तहत मोदी सरकार ने देशभर के 17 प्रतिष्ठित पर्यटन स्थलों का विकास विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्रों के रूप में करेगी। दरअसर पर्यटक स्थलों के विकास के पीछे घरेलू और विदेशी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी का प्रयास है। इसी तरह से नॉर्थ ईस्ट में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने स्वदेश दर्शन योजना के तहत आठ पूर्वोत्तर राज्यों में 1,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
यह भी पढ़ें- बंगाली रसगुल्ले के बाद ओडिशा रसगुल्ले को मिली खास पहचान, जीता 'जीआई टैग'
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications