Aaj Ka Mausam: 13 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Updates: उत्तर भारत में गर्मी ने रौद्र रूप अपनाया हुआ है, लोगों का दिन में घरों से बाहर निकलना बहुत मुश्किल हो गया है।

भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आने वाले दिनों में सूरज की तपिश और भी बढ़ेगी और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा, उसने देश के 13 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया हुआ है।

Aaj Ka Mausam

राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में अन्य राज्यों की अपेक्षा राहत है, यहां पर फिलहाल लू नहीं चलेगी और आज आंशिक बादल छाए रहेंगे और दिन में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी।

Recommended Video

    Aaj Ka Mausam: 13 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी

    लेकिन तापमान में कमी नहीं होगी इसलिए लोगों को पसीना तो जमकर निकलने वाला है, आज पूरे दिन मौसम शुष्क ही रहेगा तो वहीं यहां अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आस-पास ही रहेगा। वैसे आपको बता दें कि दिल्ली में इन दिनों प्रदूषण में काफी सुधार है।

    The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

    • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 123 AQI
    • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 143 AQI
    • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 111 AQI
    • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 119 AQI
    • परपड़गंज, दिल्ली -123 AQI
    • लोधी रोड, दिल्ली -113 AQI

    यह भी जानिए

    • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
    • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
    • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
    • 201 से 300 के बीच 'खराब',
    • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
    • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

    13 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी

    भारतीय मौसम विभाग ने देश के जिन 13 राज्यों में हीट वेट का अलर्ट जारी किया है, उनके नाम हैं- असम, मेघालय, त्रिपुरा, केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, कोंकण -गोवा और तमिलनाडु। यहां पर भीषण लू चलने के आसार हैं और इसी कारण कुछ दिनों पहले ही यहां के लिए मौसम विभाग ने एडवाइजरी भी लागू की थी।

    यहां बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

    हालांकि कुछ राज्यो में हल्की बारिश के आसार हैं, मौसम विभाग ने पंजाब-राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना जताई है तो वहीं दूसरी ओर पहाड़ों पर बारिश और ओलावृष्टि की संभावना दिख रही है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में बिजली चमकने के साथ तूफान आने के आसार हैं। आईएमडी का कहना है कि यहां पर 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकत हैं औऱ कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+