Bihar Weather News: भीषण गर्मी और लू की चपेट में प्रदेश, पांच दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं, ऐसा रहेगा मौसम
Bihar Weather Update: बिहार में मौसम का मिज़ाज पूरी तरह से बदल चुका है। भीषण गर्मी और लहर वाली पछुआ हवा से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। करीब 15 दिनों से बिहार के लगभग ज़िलों में तापमान में इज़ाफ़ा हो रहा है। उष्ण लहर के साथ लू का कहर भी जारी है।
दक्षिण बिहार के ज्याजातर जिलो में तापमान में इज़ाफा होने के साथ ही गर्म पछुआ हवा के साथ लू कहर बरपा रही है। मौसम विभाग ने (सोमवार, 29 अप्रैल) को राज्य के 18 जिलों सबसे ज्यादा हीट वेब और लू की चेतावनी दी है।

बिहार की राजधानी पटना सहित दरभंगा, औरंगाबाद, खगड़िया, शेखपुरा, नवादा, सुपौल, पूर्णिया, बांका, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, जमुई, गोपालगंज, भोजपुर, सिवान, नालंदा, अरवल और भागलपुर जिले का नाम शामिल है।
इसके अलावा पटना, मुजफ्फरपुर और शेखपुरा में उष्ण लहर और लू के हालात कम होने की उम्मीद है। वहीं अन्य जिलों में भीषण उष्ण लहर का अलर्ट जारी है। इन सभी जिलों में 42 डिग्री से 44 डिग्री तक तापमान दर्ज किया जा सकता है। वहीं अन्य जिलों में भी 10 बजे दिन के बाद गर्म पछुआ हवा और लहर जैसे हालात हो सकते हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक साल 2023 के मुकाबले इस साल 2024 अप्रैल महीने में भीषण गर्मी में कम है। पिछले साल 18 अप्रैल को राजधानी पटना में 44 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया था। इस बार अभी तक पटना में 44 डिग्री तापमान दर्ज नहीं किया गया है। शेखपुरा में शनिवार को 44.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक तापमान में इज़ाफा होने के साथ ही कोई बदलाव नहीं होता दिखेगा। गर्मी और लू से बचने के लिए मौसम विभाग ने कुछ गाइडलाइंस फॉलो करने की सभी लोगों से अपील की है। कोई काम नहीं हो तो घर से बाहर निकलने से परहेज़ करें। ठंडा पानी पीये, सूती कपड़े से चेहरो ढक कर रखें।












Click it and Unblock the Notifications