नेपाल में भूकंप की वजह से गिरी इमारत, 1 की मौत
नई दिल्ली। शनिवार दोपहर 11. 45 बजे पूरा उत्तर भारत उस समय हिल गया जिस समय भूकंप के तेज झटके आये। भूकंप का केंद्र नेपाल है। शनिवार को आए तेज भूकंप में राजधानी काठमांडू स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास परिसर में एक पुरानी इमारत के गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। काठमांडू में कार्यरत एक पत्रकार ने बताया कि मृतक नेपाली नागरिक है।
इस भूकंप की वजह से दिल्ली और कोलकाता में मेट्रो की सेवाएँ कुछ समय के लिए रोक दी गई है।भूकंप के झटके महसूस करते ही दिल्ली, भोपाल और देश के अन्य शहरों की ऊंची इमारतों से लोग बाहर निकल आए। पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इलाके के निवासी विनोद टकसाल ने बताया कि वह और उनके परिवार के सदस्य घबराए हुए हैं।













Click it and Unblock the Notifications