उत्तर भारत में भूकंप के झटके, दिल्ली और कोलकाता में मेट्रो की सेवा रोकी गई
नई दिल्ली। शनिवार दोपहर 11. 45 बजे पूरा उत्तर भारत उस समय हिल गया जिस समय पूर्वाह्न करीब 11.45 बजे भूकंप के तेज झटके आये। भूकंप का केंद्र नेपाल है।
भूकंप के झटके दिल्ली, गुवाहाटी, कोलकाता, भोपाल, लखनऊ,पटना और जयपुर में महसूस किए गए हैं। नेपाल से भारी नुकसान की खबर है। इस भूकंप की वजह से दिल्ली और कोलकाता में मेट्रो की सेवाएँ कुछ समय के लिए रोक दी गई है।
भूकंप के झटके महसूस करते ही दिल्ली, भोपाल और देश के अन्य शहरों की ऊंची इमारतों से लोग बाहर निकल आए। पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इलाके के निवासी विनोद टकसाल ने बताया कि वह और उनके परिवार के सदस्य घबराए हुए हैं।













Click it and Unblock the Notifications