विश्व स्वास्थ्य दिवस पर लें खुद को स्वस्थ रखने का संकल्प, जानें इसका इतिहास, महत्व और विषय
आज विश्व स्वास्थ्य दिवस है। प्रति वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इस दिन दुनिया भर के लोग स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियों और सेमिनारों में हिस्सा लेते हैं।
नई दिल्ली। आज विश्व स्वास्थ्य दिवस है। प्रति वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इस दिन दुनिया भर के लोग स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियों और सेमिनारों में हिस्सा लेते हैं। विश्व भर में लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने के लिए इस दिवस की शुरुआत की गई थी।

Recommended Video
इतिहास
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का विचार पहली बार 1948 में विश्व स्वास्थ्य सभा के सामने प्रस्तुत किया गया था। इसके बाद साल 1950 से 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का फैसला हुआ। लोगों में अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस दिन दुनियाभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
विश्व स्वास्थ्य दिवस का महत्व
इस दिन का महत्व इसलिए ज्यादा है क्योंकि इस दिन लोगों को अपने स्वास्थ्य के बारे में सोचने का अवसर मिलता है और दुनिया भर में स्वास्थ्य को लेकर होने वाले आयोजनों से उनके दिमाग में भी अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने का विचार पैदा होता है।
यह भी पढ़ें: गाजीपुर बॉर्डर: किसान बोले- हमारी वजह से कोरोना नहीं फैल रहा, सरकार इसी पैंतरे से आंदोलन खत्म करने पर आमादा
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2021 का विषय
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस बार विश्व स्वास्थ्य दिवस का विषय 'एक सुंदर और स्वस्थ दुनिया का निर्माण' रखा है। WHO ने कहा कि हमारी दुनिया असमान है और कोरोना महामारी ने इस बात को उजागर किया है कि कैसे कुछ लोग स्वास्थ्य सेवाओं तक बेहतर पहुंच बना सकते हैं और दूसरों की तुलना में स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। विश्व स्वास्थ्य दिवस 2021 पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जोर देकर कहा कि कुछ समूह जो कष्टों और बीमारियों का सामना कर रहे हैं, उन्हें रोका जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications