पुलवामा हमले पर पाक मंत्री के खुलासे पर जावड़ेकर ने कहा, 'कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए'
नई दिल्ली। पाकिस्तानी संसद में इमरान सरकार में मंत्री फवाद चौधरी द्वारा पुलवामा हमले के पीछे पाकिस्तानी सरकारी का हाथ होने का बयान सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। मंत्री फवाद चौधरी के खुलासे के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि पुलवामा पर हमला सीमा पार से आए आंतकिओं ने किए थे, जिसमें 40 सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए थे।

बकौल प्रकाश जावड़ेकर, पुलवामा आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान ने अपना हाथ स्वीकार कर लिया है और अब कांग्रेस अन्य दल, जिन्होंने पुलवामा हमले के पीछे साजिश के सिद्धांतों की बात की है, उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस को क्या हुआ है, वो लोगों के मूड के विपरीत कहते हैं, किसी भी देश मे ऐसा नहीं होता है, जहां सशस्त्र बलों के प्रति विश्वास होता है।
Recommended Video

गौरतलब है फरवरी महीने में पुलवामा हमले की पहली सालगिरह पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा था। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने सत्तारूढ़ पार्टी को सुरक्षा चूक के लिए जवाबदेह ठहराते हुए पूछा था कि हमले से सबसे ज्यादा फायदा किसे हुआ। इसके साथ ही, अपने बयान में राहुल गांधी ने पुलवामा हमले की जांच की प्रगति को भी जानना चाहा था।

हालांकि पुलवामा हमले में साजिश के सिद्धांत की बात करने वाले में एकमात्र राहुल गांधी ही नहीं थे, बल्कि भाजपा पर हमला करने वालों में कर्नाटक कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद भी शामिल थे, जिन्होंने अपने विवादास्पद बयानों में कहा था कि ऐसा लगता है नरेंद्र मोदी का पाकिस्तान के लोगो के साथ मैच फिक्सिंग था। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी पुलवामा हमले में साजिश के सिद्धांत करते समर्थन करते भाजपा पर हमला किया था।

गुरूवार को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पाकिस्तान विधानसभा में एयरफोर्स पायलट अभिनंदन वर्धमान को सुरक्षित छोड़ने को लेकर हुए खुलासे का उल्लेख किया। उन्होंने आगे कहा, राहुल गांधी भारतीयों को कुछ भी नहीं मानता है, चाहे वह हमारी सेना हो, हमारी सरकार हो, हमारे नागरिक हों। इसलिए यहां उनके 'मोस्ट ट्रस्टेड नेशन' पाकिस्तान से कुछ है। उम्मीद है कि अब उन्हें कुछ दिखाई देगा।












Click it and Unblock the Notifications