Omicron Updates: 31 जनवरी तक केंद्र के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें सभी राज्य: MHA
नई दिल्ली, 27 दिसंबर। देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट Omicron के बढ़ते केस के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को लिए निर्देश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि 31 जनवरी 2022 तक पूरे देश में COVID-19 प्रबंधन के राष्ट्रीय निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए और जरा सी भी ढिलाई ना दिखाई जाए।

देश में वर्तमान में कोरोना की स्थिति को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी मुख्य सचिवों को चिट्ठी लिखकर कर आदेश जारी किया है , जिसमें उसने स्थानीय और जिला स्तरों पर अधिक दूरदर्शिता दिखाने, डेटा विश्लेषण करने, सख्त और त्वरित फैसले लेने पर जोर दिया है।
आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005
मंत्रालय ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत राज्यों को साफ निर्देश दिए हैं कि वह अपने स्तर पर कोरोना और नए वैरिएंट से निपटने के लिए हर संभव कोशिश के लिए पूरी तरह से तैयार रहें। अगर किसी क्षेत्र में पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से ज्यादा है तो तत्काल प्रभाव से सभी जरूरी उपाय किए जाए।
Recommended Video

महाराष्ट्र से आगे निकली दिल्ली
आपको बता दें कि देश में ओमिक्रॉन के केस बढ़ते ही जा रहे हैं। अभी तक महाराष्ट्र में ही इसके सबसे ज्यादा केस थे लेकिन आज स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली इस मामले में महाराष्ट्र से आगे निकल गई है।दिल्ली में ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या 142 पहुंच गई है। सोमवार को ओमिक्रॉन के 63 नए मामले सामने आए हैं, जो बड़ी चिंता का विषय है। जबकि महाराष्ट्र में एक दिन में ओमिक्रॉन के 31 केस मिले हैं, जिनमें मुंबई में 27, ठाणे में 2, पुणे ग्रामीण में 1 और अकोला में 1 केस मिला है।
कोरोना की स्थिति
जबकि भारत में पिछले 24 घंटे में 6531 नए मामले सामने आए और 7141 ठीक हुए जबकि सक्रिय केस 75841 है। देश में रिकवरी दर 98.40% हो गई है और ओमिक्रोन के कुल मामले 578 हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications