Omicron Update: देश में 1400 के पार हुए ओमिक्रॉन के मामले, जानिए आपके राज्य में कितने मरीज?
नई दिल्ली, 01 जनवरी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में 22775 कोरोना वायरस के नए मरीज मिले। यह सख्या तेजी से बढ़ती जा रही है, इस बीच कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के भी मामले 1400 के पार हो गए हैं। भारत के 23 राज्यों में अपनी दस्तक दे चुका ओमिक्रॉन का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में देखने को मिला है। दोनों ही प्रदेशों में सबसे अधिक ओमिक्रॉन के मामले सामने आ रहे हैं, इस बीच राज्य सरकार ने महामारी को रोकने के लिए नियमों को भी सख्त कर दिया है।

नए साल के पहले दिन कोरोना वायरस और ओमिक्रॉन के ताजा आंकड़ों ने एक बार फिर लोगों को खौफ में डाल दिया है। बीती रात पाबंदियों के बावजूद कई लोगों ने न्यू ईयर पार्टी की जिसकी वजह से कोविड नियमों का उल्लंघन हुआ। उधर, ओमिक्रॉन भी तेजी से फैलने लगा है, अब तक देश में कुल 1431 लोग कोरोना वायरस के इस खतरनाक वेरिएंट से संक्रमित हो चुके हैं। बता दें कि पिछले 24 घंटे में 200 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। सबसे अधिक महाराष्ट्र में 454 और दिल्ली में 351 ओमिक्रॉन के मामले आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना ने बजाई खतरे की घंटी, 24 घंटों में मिले 22775 नए मरीज और 406 लोगों की मौत
वहीं, केरल में 109, गुजरात में 115, राजस्थान में 69, तेलंगाना में 62, तमिलनाडु में 118, कर्नाटक में 34, आंध्र प्रदेश में 17, हरियाणा में 37, ओडिशा में 14, पश्चिम बंगाल में 17, मध्य प्रदेश में 9, उत्तराखंड में 4, चंडीगढ़ में 3, अंडमान और निकोबार में 2, उत्तर प्रदेश में 8, गोवा में 1, हिमाचल प्रदेश में 1, लद्दाख में 1, मणिपुर में 1, पंजाब में 1 और जम्मू-कश्मीर में 3 मामले अब तक दर्ज किए जा चुके हैं। ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच कोरोना वायरस के केस भी खतरनाक स्पीड से बढ़ रहे हैं। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से देश में 406 मौतें हो चुकी हैं, हालांकि इस बीच 8949 लोग महामारी से ठीक भी हुए।












Click it and Unblock the Notifications