कोरोना ने बजाई खतरे की घंटी, 24 घंटों में मिले 22775 नए मरीज और 406 लोगों की मौत

कोरोना ने बजाई खतरे की घंटी, 24 घंटों में मिले 22775 नए मरीज और 406 लोगों की मौत

नई दिल्ली, 01 जनवरी: भारत में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शनिवार (1 जनवरी) को भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 22,775 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इन बीते 24 घंटों में 406 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। पिछले एक दिनों में कोविड-19 से 8,949 रिकवरी हुई है। भारत में एक्टिव केसों की संख्या एक लाख के पार हो गई है। एक्टिव केस फिलहाल 1,04,781 है। वहीं देश में कोरोना से कुल मौतों का आंकड़ा 4,81,486 है।

Recommended Video

      Coronavirus Case India Today: कोविड के 22,775 केस, Omicron के मामले हुए 1431 | वनइंडिया हिंदी
      coronavirus

      देश में कोरोना के कुल मामले 3,48,61,579 है। वहीं कोविड-19 से हुई अब तक कुल रिकवरी 3,42,75,312 है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,45,16,24,150 है। बता दें कि भारत में 65 दिनों के बाद 16,000 से अधिक दैनिक कोरोन आंकड़े सामने आए हैं।

      स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में ओमिक्रॉन के कुल मामले 1,431 हो गए हैं। जिसमें से बीते 24 घंटों में 161 ओमिक्रॉन के केस दर्ज किए गए हैं। देश में ओमिक्रॉन के सबसे अधिक मामले दिल्ली और महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के केस 454 हैं। दिल्ली में ओमिक्रॉन के केस 351 मामले हैं। ओमिक्रॉन के 1,431 मरीजों में से 488 मरीज रिकवर हो गए हैं। वहीं केरल में 118 और गुजरात में 115 ओमिक्रॉन के मामले हैं।

      स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.30 प्रतिशत शामिल है। वहीं देश में फिलहाल कोरोना रिकवरी रेट 98.32 प्रतिशत है।

      महाराष्ट्र में अब तक 10 से अधिक मंत्रियों और 20 विधायक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने शनिवार (1 जनवरी) को ये जानकारी दी है। कोरोना को देखते हुए मुंबई में 15 जनवरी तक धारा 144 लागू है।

      दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली ने कल 1,796 कोविड-19 मामले दर्ज किए। पॉजिटिविटी रेट 2.44% है। कल कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। हालांकि, मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+