Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जब नीता अंबानी ने पहनीं 40 लाख की साड़ी और...

नई दिल्ली। देश के सबसे मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी एक फैशन आईकॉन के रूप में जानी जाती हैं, किसी फिल्मी हस्ती से ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाली नीता अंबानी के बारे में आजकल एक मैसेज तेजी से यू-ट्यूब और व्हाटसअप पर वाइरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि नीता अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्रुप सीईओ पीरामल नाथवानी के पुत्र की शादी में उन्होंने 40 लाख की डिजाइनर साड़ी पहनी थी, हालांकि यह शादी फरवरी 2014 में थी लेकिन मैसेज अब वाइरल हो रहा है क्योंकि इस साड़ी को गिनीज रिकार्ड बुक में जगह मिली है।

इस साड़ी की खास बात यह है कि इस साड़ी का नाम है 'विवाह पातु', जो कि भारत के जाने माने आर्ट आयकॉन राजा रवि वर्मा की पेटिंग से प्रेरित थी, साड़ी की कढ़ाई के लिए सोने के तारों का इस्तेमाल किया गया था। साड़ी में इन स्टोन हीरा' एमराल्ड 'रूबी', पुखराज' टोपाज, पर्ल' कैट आईज' और कोरल का भी प्रयोग किया गया था।

इस साड़ी को चेन्नई के कांचीपुरम की कुशल 36 महिला कारीगरों ने बनायी थी, इस साड़ी का वजन आठ किलो था, जिसे बनाने में पूरा एक साल लगा था, यह साड़ी पूरी तरह से हाथों से बनायी गई थी जिसमें मशीन का इस्तेमाल नहीं हुआ था, इसी कारण इस साड़ी को गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।

नीता अंबानी ने 40 करोड़ रूपए की साड़ी बनवाई है " साड़ी का नाम है " ' विवाह पातु ' साड़ी का डिजायन भारत के जाने माने आर्ट आयक...

Posted by My Heart Will Go Onn Love is Life on Wednesday, October 29, 2014

अब इन बातों में कितनी सच्चाई है, इस बात का खुलासा तो सिर्फ नीता अंबानी ही कर सकती हैं लेकिन इस मैसेज को लोग तेजी से इंटरनेट पर वाइरल कर रहे हैं ट्विटर, फेसबुक पर नीता के फैशन स्टाइल पर एक चर्चा छेड़ दी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+