बड़े लोग बड़ी बातें: हीरों की दिवानी नीता अंबानी पीती हैं 3 लाख की चाय

बैंगलुरू। वो कोई अभिनेत्री नहीं लेकिन अभिनेत्री से ज्यादा अदाओं वाली हैं, वो कोई मॉडल नहीं लेकिन फिर भी फैशन आईकॉन हैं, वो खास नहीं लेकिन खासम खास हैं, उनकी शख्सियत अपने पति से जुदा नहीं लेकिन उनका भी एक जीता-जागता अस्तित्व है..जी हां हम बात कर रहे हैं रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी की।

हीरों की दिवानी नीता अंबानी पीती हैं 3 लाख की चाय

जो अपने आप में एक खास व्यक्तित्व की मालकिन हैं, वो केवल एशिया के सबसे धनी पति मुकेश अंबानी की धर्मपत्नी नहीं बल्कि एक खूबसूरत सेलिब्रेटी भी हैं। आपको शायद मालूम नहीं कि सोशल इवेंट में बहुत ज्यादा एक्टिव रहने वाली नीता अंबानी के शौक काफी रॉयल हैं।

Pics: बैंगनी साड़ी में नीता ने की गंगा आरती और मांगा बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद

अब आप कहेंगे कि जिसका पति अरबों का मालिक हो तो उसकी पत्नी अगर रॉयल शौक ना पाले तो और कौन पालेगा तो दोस्तों आपकी बात सही भी है। बेहद ही खुशमिजाज और क्लासिकल डांसर के रूप में विख्यात नीता अंबानी सिर से लेकर पांव तक एक महंगी ब्रांड का विज्ञापन हैं।

नीता अंबानी को जूतों का बेहद शौक हैं

एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित खबर के मुताबिक नीता अंबानी को जूतों का बेहद शौक हैं, उनके करीबी कहते हैं कि पार्टियों और सोशल इवेंट की शौकिन नीता हर पार्टी में एक नये और रॉयल लुक में नजर में आती हैं। उनकी ड्रेस, उनके जूते कभी भी रिपीट नहीं होते हैं। नीता को जूतों-सैंडल का बेहद शौक हैं, उनके पास विश्वविख्यात महंगे ब्रांड्स पेड्रो गार्सिया, जिम्मी चू, पेलमोड़ा, मार्लिन ब्रांड के जूते और सैंडल हैं। इन सभी ब्रांडस के जूतों की शुरूआत ही एक लाख से होती है।

नीता के इन्हीं अदाओं के कारण ही नीता आज मीडिया जगत की सबसे लोकप्रिय हाई क्लास बिजनेस वूमन हैं।

आईये पेज 3 की सबसे प्रिय चेहरे नीता अंबानी के रॉयल्स शौक की बातें करते हैं नीचे की स्लाइडों में..

घड़ियों की शौकिन लेकिन टाइम की कद्र नहीं

घड़ियों की शौकिन लेकिन टाइम की कद्र नहीं

शायद ही कोई इवेंट ऐसा होता है जहां नीता अंबानी ऑन टाइम पहुंचती हैं लेकिन मैडम को घड़ियों का बेहद ही शौक हैं। नीता को बुल्गारी, कार्टियर, राडो, गुसी, केल्विन केलिन और फोसिल जैसे ब्रांड पसंद हैं।

हैंडबैग्स की दीवानी

हैंडबैग्स की दीवानी

नीता को बैग्स का शौक है, वो अक्सर हम्र्स, चनेल, गोयार्ड जैसे महंगे ब्रांड्स को पसंद करती हैं।

हीरों के लिए पागल

हीरों के लिए पागल

नीता अंबानी को हर आम औरत की तरह डायमंड आकर्षित करते हैं, उनकी ज्वैलरी तो हीरे के होते ही है, उनके बैग में भी हीरे जड़े होते हैं।

पारम्परिक गोल्ड और कुन्दन ज्वैलरी

पारम्परिक गोल्ड और कुन्दन ज्वैलरी

गहने तो हर महिला की कमजोरी हैं तो भला नीता इस रोग से कैसे बच सकती हैं, पारम्परिक गोल्ड और कुन्दन ज्वैलरी नीता की कमजोरी हैं।

साड़ी

साड़ी

नारी की खूबसूरती साड़ी में ही निखरती है, इस बात को अरबपति की पत्नी नीता अच्छी तरह से जानती हैं तभी तो वो साड़ी में दिखायी पड़ती हैं। संदीप खोसला उनके मनपसंद डिजाइनर हैं।

तीन लाख की चाय

तीन लाख की चाय

रॉयल लोगों की रॉयल पसंद, नीता अंबानी के दिन की शुरूआत जापानी ब्रांड "नोरिटेक" के सोने के कप से होती है जिसकी कीमत तीन लाख है।

कारों का शौक

कारों का शौक

नीता अंबानी के घर में रॉल्स रॉयस, मेबेक 62, लेम्बोर्गिनी, क्यू 7, मर्सिडिज एस और मर्सिडिज एस एल 500 हैं। नीता की मनपसंद कार मेबेक है जिसकी कीमत 10 करोड़ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+