Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Om Prakash Chautala: पूर्व मुख्‍यमंत्री के निधन पर हरियाणा सीएम नायाब सैनी समेत नेताओं ने जताया दुख

Om Prakash Chautala passes away: हरियाणा के पूर्व मुख्‍यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला आज 20 दिसंबर 2024 को निधन हो गया। ओमप्रकाश चौटाला की उम्र 89 वर्ष थीं। उन्‍होंने अपनी अंतिम सांस गुरुग्राम स्थित अपने घर में ली। नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला के निधन से राजनीतिक जगत से जुड़े लोगों को गहरा दुख हुआ है।

पूर्व मुख्‍यमंत्री चौटाला के निधन पर हरियाणा समेत देश के अन्‍य दिग्गज नेताओं ने शोक व्‍यक्‍त की है और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की है।

Om Prakash Chautala

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री नायाब सैनी ने दिवंगत पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला की एक फोटो शेयर करते हुए उन्‍हें भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित की है। सीएम सैनी ने हिंदी में अपनी पोस्‍ट में लिखा

इनेलो सुप्रीमो एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने प्रदेश और समाज की जीवनपर्यंत सेवा की।देश व हरियाणा प्रदेश की राजनीति के लिए यह अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति।

पूर्व मंत्री अनिल विज ने जताया दुख

वहीं हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने पूर्व मुख्‍यमंत्री के निधन पर दुख व्‍यक्‍त कहते हुए कहा ''यह बहुत दुखद खबर है. ओम प्रकाश चौटाला जी, जो इस राज्य में बहुत लंबे समय से राजनीति में हैं.'' उन्होंने इस राज्य के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है। वह कई बार मुख्यमंत्री भी रहे और वह एक कुशल प्रशासक थे जिनके साथ मुझे काम करने का मौका मिला।''

कांग्रेस सांसद ने जताया दुख
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने पूर्व मुख्‍यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर दुख व्‍यक्‍त करते कहा ''यह बहुत ही दुखद खबर है। पूर्व मुख्‍यमंत्र ओमप्रकाश के निधन से देश और हरियाणा प्रदेश की गहरी क्षति हुई है। मैं उनकी आत्‍मा की शांति की प्रार्थना करता हूं।

ये भी पढें- Om Prakash Chautala: हरियाणा के पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला का निधन, जानें कौन थे वो और उनका राजनीतिक सफर

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+