Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

OmPrakash Chautala FB Post: ओमप्रकाश चौटाला ने निधन से पूर्व आखिरी FB पोस्‍ट में किसानों के लिए क्‍या लिखा?

Om Prakash Chautala Last Facebook Post: हरियाणा में पांच बार मुख्‍यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला नहीं रहे। किसानों के मसीहा ओम प्रकाश चौटाला का 20 दिसंबर 2024 (शुक्रवार) को 89 साल की उम्र में गुरुग्राम में अपने निवास पर निधन हो गया। Chaudhary O.P. Chautala के नाम से भी मशहूर हुए ओम प्रकाश चौटाला का जन्‍म 1 जनवरी 1935 को हुआ था। आखिरी सांस तक ओम प्रकाश चौटाला किसानों की आवाज बुलंद कर रहे। इस बात का सबूत फेसबुक पर उनकी आखिरी पोस्‍ट है।

य‍ह भी पढ़ें- Om Prakash Chautala: कितनी संपत्ति के मालिक थे ओमप्रकाश चौटाला, 82 साल की उम्र में पास की थी 12वीं की परीक्षा

Om Prakash Chautala Facebook Last post

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर आखिरी पोस्‍ट उनके निधन 20 दिसंबर 2024 से दो दिन पहले 18 दिसंबर की शाम 4 बजकर 56 मिनट पर की गई, जिसमें उन्‍होंने जानकारी दी कि 'आज राजभवन चंडीगढ़ में इनेलो के शीर्ष नेतृत्व प्रतिमंडल ने किसानों की एमएसपी गारंटी कानून की मांग को पूरा करने बारे और हरियाणा-पंजाब की बंद सीमाओं पर आमजन व किसानों को हो रही समस्या बाबत उसे खुलवाने बारे महामहिम राज्यपाल हरियाणा श्री बंडारू दत्तात्रेय जी को ज्ञापन सौंपा!' #किसान_एकता_ज़िंदाबाद 🙏🏻

Om Prakash Chautala Last Facebook post

ओमप्रकाश चौटाला का जीवन परिचय

ओमप्रकाश चौटाला वर्तमान में अपने परिवार के साथ हरियाणा के गुरुग्राम में रहते थे। ये मूलरूप से हरियाणा हिसार के रहने वाले थे। हरियाणा की जाट और किसान राजनीति में ओमप्रकाश चौटाला बड़ा नाम थे। ओमप्रकाश चौटाला को राजनीति विरासत में मिली थी, जिसे उन्‍हें बखूबी आगे बढ़ाया।

ओमप्रकाश चौटाला के पिता चौधरी देवीलाल ताऊ के नाम से मशहूर रहे। चौधरी देवीलाल भारत के डिप्टी पीएम भी रहे थे। ताऊ देवीलाल की 5 संतानों में चार बेटों में ओमप्रकाश चौटाला भी एक थे। बड़े बेटे ओमप्रकाश चौटाला ने राजनीतिक विरासत संभाली और हरियाणा के पांच बार मुख्यमंत्री बने।

बता दें कि ओमप्रकाश चौटाला साल 1991 में लोकसभा चुनाव हार गए थे। साल 1999 में ओमप्रकाश चौटाला ने बीजेपी की मदद से हरियाणा में सरकार बनाई। साल 2001 में ओमप्रकाश चौटाला के पिता देवीलाल का देहांत हो गया।

Om Prakash Chautala Last Facebook post

ओमप्रकाश चौटाला मुख्‍यमंत्री कार्यकाल

ओमप्रकाश चौटाला पहली बार मुख्‍यमंत्री: ओमप्रकाश चौटाला पहली बार हरियाणा मुख्‍यमंत्री 2 दिसंबर 1989 में बने थे। तब जनता दल में थे। हरियाणा की उचाना कलां सीट से विधायक बनकर आए ओमप्रकाश चौटाला 22 मई 1990 तक मुख्‍यमंत्री रहे।
ओमप्रकाश चौटाला दूसरी बार मुख्‍यमंत्री: ओमप्रकाश चौटाला को हरियाणा का दूसरी बार मुख्‍यमंत्री बनने का मौका 1990 में ही मिला। तब महज पांच दिन मुख्‍यमंत्री रहे। 12 जुलाई 1990 से 17 जुलाइ 1990 तक।
ओमप्रकाश चौटाला तीसरी बार मुख्‍यमंत्री: साल 1991 में ओमप्रकाश चौटाला तीसरी बार हरियाणा मुख्‍यमंत्री बने। 15 दिन तक सीएम रहे। 22 मार्च 1991 से 6 अप्रैल 1991 तक।
ओमप्रकाश चौटाला चौथी बार मुख्‍यमंत्री: हरियाणा में चौथी बार मुख्‍यमंत्री बनने का मौका ओमप्रकाश चौटाला को खुद पार्टी Indian National Lok Dal (इनेलो) से मिला। तब नवराना सीट से विधायक चुनकर आए ओमप्रकाश चौटाला 24 जुलाई 1999 से 2 मार्च 2000 तक हरियाणा मुख्‍यमंत्री रहे।
ओमप्रकाश चौटाला पांचवीं बार मुख्‍यमंत्री: दिग्‍गज किसान नेता ओमप्रकाश चौटाला पांचवीं बार हरियाणा के मुख्‍यमंत्री 2 मार्च 2000 से 5 मार्च 2005 तक रहे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+