Dhruv Rathee के नाम पर ओम बिरला की अफसर बेटी Anjali Birla के बारे में फैलाया जा रहा तगड़ा झूठ
Om Birla daughter Anjali Birla IAS or IRPS? यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ महाराष्ट्र नोडल साइबर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। मीडिया में ऐसी खबरें चल रही हैं कि यह एफआईआर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अंजलि बिरला के नाम से की गई पोस्ट को लेकर दर्ज हुई है।
दरअसल, पिछले दिनों लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की छोटी बेटी अंजलि बिरला सुर्खियों रहीं। यूपीएससी क्रैक करने को लेकर अंजलि बिरला पर सवाल उठाए गए। चर्चा इस बात पर भी रही कि अंजलि बिरला आईएएस अफसर हैं या नहीं?
यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास करके अफसर बनने वालीं अंजलि बिरला पर जाने-माने यूट्यूबर ध्रुव राठी के नाम का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Dhruv Rathee (Parody) नाम के अकाउंट से अंजलि बिरला व उनके पिता लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की तस्वीर पोस्ट की गई है।

Dhruv Rathee (Parody) अकाउंट की पोस्ट में लिखा है कि ओम बिरला की मॉडलिंग करने वाली बेटी अंजलि बिरला अचानक आईएएस परीक्षा में शामिल हो गईं और पहले ही प्रयास में आईएएस अधिकारी बन गईं। यह कैसे हुआ?
इस पोस्ट पर मिलीजुली प्रतिक्रिया आ रही हैं। @Manish_IndiaTV लिखते हैं कि 'परीक्षा दी है और चयन हुआ है, यूपीएससी ये नहीं देखता कैंडिडेट किसकी बेटी है या बेटा है, जो परीक्षा पास करेगा रैंकिंग लाएगा उसका चयन होगा, बात का पतंगड़ बनाने के लिए कुछ भी किसी पर भी सवाल उठा देना ग़लत है वो भी बिना तथ्यों के'

@manish_tiwari18 लिखते हैं कि 'सिर्फ इसलिए कि आप 10वीं कक्षा में फेल हो गए। इसका मतलब यह नहीं है कि दूसरे IAS नहीं बन सकते, अपने विदूषक भगवान का अनुसरण करें और आप भी उसी तरह प्रगति करेंगे।'
पोस्ट में झूठ ये कि अंजलि बिरला IAS है ही नहीं
दरअसल, अंजलि बिरला को आईएएस अधिकारी बताया जाना गलत तथ्य है, क्योंकि अंजलि बिरला भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) नहीं बल्कि भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा (IRPS) की अधिकारी हैं। इस बारे में खुद अंजलि बिरला ने ज्वाइनिंग के वक्त इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके जानकारी दी थी। हालांकि अभी अंजलि बिरला का इंस्टाग्राम हटा दिया गया है।
अंजलि बिरला के यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास करने को लेकर साल 2021 से सवाल उठाए जा रहे हैं। हकीकत क्या है-यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी फेक्ट चेक रिपोर्ट












Click it and Unblock the Notifications