ओलंपिक 2021: PM मोदी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह, नंबर 1 तीरंदाज से कही ये बात

नई दिल्ली, 13 जुलाई। जापान की राजधानी टोक्यो में होने वाले 'ओलंपिक 2021' गेम्‍स में छा जाने के लिए भारतीय खिलाड़ी पूरी तरह तैयार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए आज (मंगलवार) उनसे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात की। खिलाड़ियों और पीएम मोदी संग हो रही इस बैठक में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और कानून-न्याय मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद रहे। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने तीरंदाज दीपिका कुमारी को वर्ल्ड नंबर वन बनने की बधाई दी और कहा कि ओलंपिक खेलों में आपसे हमें ज्यादा उम्मीद है।

Recommended Video

    Tokyo Olympics: PM Modi ने Olympic Players से की बात, बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह | वनइंडिया हिंदी
    Olympics 2021 PM Narendra Modi boosts indians players enthusiasm

    पीएम मोदी ने तीरंदाज दीपिका कुमारी से कहा, 'पेरिस में आपके पराक्रम के बाद राष्ट्र आपके बारे में बात कर रहा है। अब आप दुनिया की नंबर एक तीरंदाज हैं, आपका सफर बेहद खास रहा है।' इस पर दीपिका ने कहा, 'मेरी यात्रा शुरू से ही अच्छी रही है, मैंने बांस के धनुष से शुरुआत की और फिर धीरे-धीरे आधुनिक धनुष से अभ्यास करना शुरू किया।' दीपिका ने यह भी कहा कि वह ओलंपिक गेम्स 2021 में अच्छा प्रदर्शन करेंगी। पीएम मोदी ने ट्रैक एंड फील्ड के एथलीट से तीरंदाज बने प्रवीण जाधव से भी बात की और उनका हौसला बढ़ाया।

    यह भी पढ़ें: नॉर्थ ईस्ट के बाद अब दक्षिण भारत के राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे पीएम मोदी, कोरोना पर होगी चर्चा

    बैठक में मौजूद खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, मैं अपने एथलीटों के साथ कड़ी मेहनत करने के लिए कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ सहित यहां मौजूद हर अधिकारी को धन्यवाद देना चाहता हूं। खेल मंत्रालय ने एथलीटों का समर्थन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। टार्गेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (TOPS) से लेकर कई अन्य कार्यक्रमों तक, हमने अपने एथलीटों का समर्थन किया है। अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि 22 राज्यों से, 126 एथलीट टोक्यो ओलंपिक में 18 खेल विषयों में 130 करोड़ भारतीयों का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुझे लगता है कि आपके (पीएम) नेतृत्व में हमारे खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+