नॉर्थ ईस्ट के बाद अब दक्षिण भारत के राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे पीएम मोदी, कोरोना पर होगी चर्चा
नई दिल्ली, जुलाई 13। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जुलाई को तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, केरल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करेंगे। पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों से ये बातचीत इन राज्यों में कोरोना के हालात को लेकर होगी। आज भी पीएम मोदी ने नॉर्थ ईस्ट राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कोरोना की स्थिति को लेकर चर्चा की। इस दौरान पीएम मोदी ने पर्यटन स्थलों पर उमड़ रही लोगों की भीड़ को लेकर भी चिंता जाहिर की।
Recommended Video

इन राज्यों में कोरोना की स्थिति है चिंताजनक
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जुलाई को जिन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत करेंगे, उन राज्यों में कोरोना के हालात बहुत काफी खराब हैं। इन राज्यों में कोरोना के नए मामले अभी काफी अधिक आ रहे हैं। साथ ही इन राज्यों में से कुछ में डेल्टा प्लस वेरिएंट के केस भी मिले हैं।
महाराष्ट्र और केरल में नहीं थमी कोरोना की दूसरी लहर
महाराष्ट्र: कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत इसी राज्य से हुई थी। महाराष्ट्र में जब कोरोना की दूसरी लहर ने दस्तक दी थी तो एक दिन में नए केस की संख्या 50 हजार को भी पार कर गई थी। अभी भी यहां हालात ज्यादा अच्छे नहीं हैं। सोमवार को छोड़कर महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों में 8 हजार या फिर उससे ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।
केरल: ऐसा ही हाल केरल का भी है। जहां पर कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केरल में पिछले 11 दिनों में कोरोना वायरस के 1 लाख 28 हजार से अधिक नए मामले दर्ज हुए हैं। मल्लपुरम, कोट्टयम, कासरगोड, कोझिकोड और थिसूर। ये केरल के वो जिले हैं जहां पर कोरोना वायरस के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications