साइरस मिस्त्री की ड्राइवर के साथ ढाबे में भोजन खाते हुए ये पुरानी फोटो हुई वायरल,लोग बोले विनम्रता देखें
साइरस मिस्त्री की ड्राइवर के साथ ढाबे में भोजन खाते हुए ये पुरानी फोटो हुई वायरल,लोग बोले विनम्रता देखें
मुंबई, 08 सितंबर: रविवार को कार दुर्घटना में टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मौत हो गई। उनकी अचानक मौत से लोगों को झटका लगा था। भारत के सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक परिवारों में से एक - शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप के 54 वर्षीय वंशज की मृत्यु ने भी कॉर्पोरेट भारत को झकझोर दिया है। वहीं अब साइरस मिस्त्री की एक पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में साइरस मिस्त्री का सादगी भरा अंदाज लोगों को बहुत अच्छा लगा।

दरअसल, इस पुरानी फोटो में बिजनेस टाइकून साइरस मिस्त्री एक बहुत ही साधारण से ढाबे पर अपने ड्राइवर के साथ डिनर करते हुए नजर आ रहे हैं।
इंटरनेट पर वायरल हो रही इस फोटो को कई यूजर्स ने फेसबुक समेत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। हैदराबाद में जोरास्ट्रियन संबंधी एक फेसबुक पेज ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा - मिस्टर मिस्त्री एक लोकल ढाबे (भोजनालय) में भोजन का आनंद ले रहे हैं।
यूजर ने लिखा "एक तस्वीर जो एक हजार शब्द बोलती है। साइरस मिस्त्री की विनम्रता देखें। वह सड़क यात्रा पर एक स्थानीय ढाबे पर अपने ड्राइवर के साथ एक साधारण भोजन का आनंद ले रहे हैं। हां उन्होंने विमानों की तुलना में रोड ट्रिप और स्ट्रीट फूड को प्राथमिकता दी।
पोस्ट की तस्वीर में मिस्त्री को अनफॉरमल कपड़े पहने, एक खाट पर बैठकर पारंपरिक सेटिंग में भोजन करते हुए दिखाया गया है। वह कैमरे की तरफ देख रहे है और मुस्कुरा रहे है। फोटो वायरल होते ही कुछ यूजर ने बताया कि इसे फोटोग्राफर फनी महतो ने 2016 में क्लिक किया था। उस समय ये जमकर वायरल हुई थी।
बता दें साइमन मिस्त्री और उनके दोस्त जहांगीर पंडोले की मौत 4 सितंबर को महाराष्ट्र के पालघर जिले में मर्सिडीज जीएलसी 220डी 4मैटिक कार के रोड डिवाइडर से टकरा जाने से हो गई थी। मिस्त्री का मंगलवार को मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया। हादसे ने कार के पिछले हिस्से में सीट बेल्ट लगाने को लेकर भी बहस छेड़ दी। मिस्त्री पिछली सीट पर बैठे थे और सीटबेल्ट नहीं पहने थे।मिस्त्री के परिवार में उनकी पत्नी रोहिका और उनके दो बेटे हैं।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications