Odisha Train Accident: कटक-नरगुंडी रेलवे सेक्शन में बड़ा रेल हादसा, कामख्या एक्सप्रेस की 11 बोगी हुई डिरेल
Odisha Train Accident: रविवार को ओडिशा से एक बड़े रेल हादसे की जानकारी सामने आई है। पूर्व तट रेलवे के खुर्दा रोड डिवीजन के कटक-नरगुंडी रेलवे सेक्शन में कामाख्या एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना नरगुंडी स्टेशन के पास हुई और इससे रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया।
हादसा सुबह 11:54 बजे हुआ जब ट्रेन SMVT बेंगलुरु से गुवाहाटी की ओर जा रही थी। घटना के तुरंत बाद रेलवे की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुट गईं। SMVT बेंगलुरु-कामाख्या एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12551) बेंगलुरु से गुवाहाटी जा रही थी। हादसे में एक की मौत और 8 के घायल होने की खबर है।

कोई हताहत की जानकारी नहीं
अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में 1 की मौत हो गई है और 8 लोग घायल हैं। रेलवे की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। साथ ही, दुर्घटना राहत ट्रेन और मेडिकल राहत ट्रेन भी तुरंत भेजी गईं।
ये भी पढ़ें: कौन हैं IAS सुजाता आर कार्तिकेयन? उनके नौकरी छोड़ने की क्यों हो रही है हर तरफ चर्चा, कभी ओडिशा में था बोलबाला
कटक में नेरगुंडी रेलवे स्टेशन के पास कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने पर डीएम दत्तात्रेय भाऊसाहेब शिंदे ने कहा, "घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है... 8 लोग घायल हैं, जिन्हें रेफर करने की जरूरत थी और उन्हें स्थानांतरित कर दिया गया है... घटना की जांच की जा रही है..."
दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं
अधिकारियों ने कहा कि पटरी से उतरने का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। कटक के नेरगुंडी रेलवे स्टेशन के पास कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने पर ईस्ट कोस्ट रेलवे के CPRO अशोक कुमार मिश्रा ने कहा, "हमें 12551 कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बों के पटरी से उतरने की सूचना मिली है। अभी तक हमें जानकारी मिली है कि 11 एसी डिब्बे पटरी से उतरे हैं। कोई भी घायल नहीं हुआ है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। जहां तक हमें जानकारी मिली है, दुर्घटना राहत ट्रेन, आपातकालीन चिकित्सा उपकरण भेजे गए हैं।"
#WATCH | Bhubaneswar, Odisha: On Kamakhya Express train derailed near Nergundi Railway Station in Cuttack, Ashoka Kumar Mishra, CPRO, East Coast Railway says "We got information about the derailment of some coaches of 12551 Kamakhya Superfast Express. As of now, we have the… pic.twitter.com/olrYv7CRRX
— ANI (@ANI) March 30, 2025
उन्होंने आगे कहा,"वरिष्ठ अधिकारी जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं। डीआरएम खुर्दा रोड, जीएम/ईसीओआर और अन्य उच्च स्तरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। जांच के बाद हमें पटरी से उतरने का कारण पता चलेगा। हमारी पहली प्राथमिकता मार्ग पर प्रतीक्षा कर रही ट्रेनों को डायवर्ट करना और बहाली का काम शुरू करना है..."
हेल्पलाइन नंबर जारी
रेलवे ने इस घटना से संबंधित हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:
- कटक: 8991124238
- भुवनेश्वर: 8455885999
इन ट्रेनों के बदले गए मार्ग
इस दुर्घटना के कारण कुछ ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है:
- 12822 धौली एक्सप्रेस
- 12875 नीलाचल एक्सप्रेस
- 22606 पुरुलिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस
इन ट्रेनों को तुरंत नए मार्ग पर भेजा गया है।
ये भी पढ़ें: Indian Railway: थावे -पटना स्पेशल ट्रेन को लेकर आई बड़ी अपडेट, यात्रा से पहले यहां देखें पूरी डिटेल












Click it and Unblock the Notifications