Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कौन हैं IAS सुजाता आर कार्तिकेयन? उनके नौकरी छोड़ने की क्यों हो रही है हर तरफ चर्चा, कभी ओडिशा में था बोलबाला

IAS Sujata Karthikeyan: ओडिशा कैडर की वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारी सुजाता आर कार्तिकेयन ने केंद्र सरकार से सरकारी सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति यानी VRS मांगा है। पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सुजाता आर कार्तिकेयन का VRS केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है। सुजाता आर कार्तिकेयन के अचानक नौकरी छोड़ने से वो सुर्खियों में आ गई हैं।

सुजाता आर कार्तिकेयन ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक के पूर्व करीबी सहयोगी वीके पांडियन की पत्नी हैं। एक वक्त था जब ओडिशा में सुजाता की तूती बोलती थी और उनका बोलबाला था। वह लंबे समय तक नक्सल प्रभावित क्षेत्र में काम करती रही हैं।

IAS Sujata R Karthikeyan

स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के सुजाता के अनुरोध को केंद्र की मंजूरी की सूचना कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के अवर सचिव भूपिंदर पाल सिंह द्वारा एक पत्र के माध्यम से ओडिशा के मुख्य सचिव मनोज आहूजा को दी गई है। पत्र में लिखा गया है, "यह बताना है कि केंद्र सरकार ने एआईएस (डीसीआरबी) नियम, 1958 के नियम 16 ​​(2ए) के तहत तीन महीने की अनिवार्य नोटिस अवधि में छूट देते हुए 13.03.2025 से आईएएस से सुजाता आर कार्तिकेयन, आईएएस (आरआर-2000) की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के अनुरोध को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा, ओडिशा सरकार से अनुरोध है कि वह इस संबंध में आवश्यक 'अधिसूचना' जारी करे।"

सुजाता आर कार्तिकेयन अपने इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं सुजाता आर कार्तिकेयन और उनके करियर के बारे में?

Who is Sujata Karthikeyan: कौन हैं सुजाता आर कार्तिकेयन?

🔴सुजाता आर कार्तिकेयन 2000 बैच की ओडिशा कैडर की भारतीय प्रशासनिक सेवा ( IAS) अधिकारी हैं। सुजाता आर कार्तिकेयन केंद्रपाड़ा जिले से ताल्लुक रखती हैं।

🔴 सुजाता का जन्म 9 मई 1975 को हुआ है। सुजाता आर कार्तिकेयन ओडिशा के वित्त विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं।

🔴 सुजाता आर कार्तिकेयन के पति वीके पांडियन नौकरशाह से राजनेता बने हैं। वीके पांडियन ने भी पटनायक की बीजू जनता दल (बीजेडी) में शामिल होने से पहले अक्टूबर 2023 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। हालांकि, पिछले साल विधानसभा चुनावों में बीजेडी की हार के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति छोड़ दी थी।

Take a Poll

Sujata Karthikeyan Career: सुजाता आर कार्तिकेयन का करियर

🔴 सुजाता आर कार्तिकेयन ने राज्य में कई प्रमुख विकास कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कहा जाता है कि उन्होंने ममता योजना, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए नकद हस्तांतरण पहल और मिशन शक्ति की शुरूआत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसका उद्देश्य लघु उद्योगों में लगी महिला स्वयं सहायता समूहों को ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करना है।

🔴 समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक ममता योजना ने गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं की पोषण संबंधी जरूरतों को भी संबोधित किया, जिसमें कम कागजी कार्रवाई और लालफीताशाही से बचने के साथ लाभ का दावा करने के लिए स्व-घोषणा प्रारूप का पालन किया गया।

🔴 2006 में सुजाता आर कार्तिकेयन ने सुंदरगढ़ जिले के सभी सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन में अंडे भी शामिल किए। बाद में इस पहल का विस्तार किया गया और इसे पूरे ओडिशा में लागू किया गया। उस समय उनके साथ काम करने वाले एक अधिकारी ने कहा था, "दालों की संख्या बढ़ाने के बजाय, बच्चों के भोजन में अंडे शामिल किए गए। इस कदम से नामांकन में तेजी आई।"

🔴 सुजाता आर कार्तिकेयन ने 2005 से 2007 तक नक्सल प्रभावित सुंदरगढ़ के जिला कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य किया है। इस दौरान उनको बैंक प्रायोजन के माध्यम से हाई स्कूल के छात्रों के लिए साइकिल योजना शुरू करने के लिए बहुत प्रशंसा मिली थी।

🔴 उस वक्त एक अधिकारी ने कहा था, "साल 2005 में, जब स्कूलों तक सड़क मार्ग से पहुंचना चुनौतीपूर्ण था, खासकर युवा लड़कियों के लिए, और कक्षा 8 के बाद आदिवासी लड़कियों के बीच पढ़ाई छोड़ने की दर बहुत अधिक थी, तब लड़कियों को साइकिलें प्रदान की गईं। इस कदम से लड़कियों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में मदद मिली और उन्हें सशक्त बनाया गया। बाद में ओडिशा सरकार ने इसे पूरे राज्य में लागू किया।"

🔴 सुजाता आर कार्तिकेयन को लोग सुंदरगढ़ में "फुटबॉल कलेक्टर" के रूप में भी याद करते हैं। सुजाता ने झारखंड और छत्तीसगढ़ के साथ अंतर-राज्यीय सीमाओं पर दूरदराज के गांवों में युवाओं के बीच फुटबॉल वितरित करने का भी काम है। अन्य खेल सामग्रियों के अलावा, उन्होंने कथित तौर पर हॉकी भी वितरित किए और लड़कों और लड़कियों को खेल खेलने और नक्सल-संबंधी गतिविधियों या ड्रग्स से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित किया था।

🔴 इसके अलावा सुजाता आर कार्तिकेयन ने सुंदरगढ़ में महिला खिलाड़ियों के लिए छात्रावास और एस्ट्रोटर्फ मैदान भी स्थापित किए। इसके अलावा कार्तिकेयन ने मिशन शक्ति पहल के तहत लगभग 70 लाख महिलाओं को भी शामिल किया और महिलाओं द्वारा संचालित एसएचजी को ऋण लिंकेज सात वर्षों में 500 से बढ़ाकर 15,000 करोड़ कर दिया। 10 लाख तक के ब्याज मुक्त ऋण के प्रावधान ने पूरे राज्य में महिलाओं द्वारा संचालित व्यवसायों में भी बढ़ोतरी देखी गई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+