ओडिशा: पर्यटन को मिलेगा और बढ़ावा, एक और बीच को मिला प्रतिष्ठित ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेट
Odisha News: ओडिशा के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व में ओडिशा को एक और सफलता मिली है। ओडिशा के एक और बीच ने प्रतिष्ठित ब्लू फ्लैग प्रमाणन हासिल कर लिया है।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल (एक्स) पर इसकी जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि गंजम जिले के सुनापुर समुद्र तट को कोपेनहेगन स्थित फाउंडेशन फॉर एनवायर्नमेंटल एजुकेशन से ब्लू फ्लैग प्रमाणन प्राप्त हुआ है। सीएम नवीन पटनायक ने आशा व्यक्त की कि इस पुरस्कार से राज्य के पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने एक्स पर लिखा कि यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि ओडिशा के सुरम्य समुद्र तटों में से एक गंजाम में सुनपुर समुद्र तट को प्रतिष्ठित ब्लूफ्लैग प्रमाणन प्राप्त हुआ है। विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त यह इको-लेबल, कड़े पर्यावरण मानकों, स्वच्छता और पर्यटक-अनुकूल सुविधाओं को सुनिश्चित करके पर्यटन को और बढ़ावा देगा।
इससे पहले 2020 में पुरी के सुनहरे समुद्र तट को FEE से प्रतिष्ठित प्रमाणन प्राप्त हुआ था। राज्य सरकार गंजम जिले के हरिपुर और पुरी जिले के मुहान, नीलाद्रि और जहानिया को प्रतिष्ठित प्रमाणीकरण के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों पर विकसित करने के लिए भी प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें- ओडिशा: समलेश्वरी मंदिर पहुंच लोग हो रहे मंत्रमुग्ध, नवीन सरकार की पहल से आया बड़ा बदलाव












Click it and Unblock the Notifications