ओडिशा: समलेश्वरी मंदिर पहुंच लोग हो रहे मंत्रमुग्ध, नवीन सरकार की पहल से आया बड़ा बदलाव

Odisha News: ओडिशा के संबलपुर की अधिष्ठात्री देवी मां समलेश्वरी पूरे ओडिशा के लाखों लोगों की पहचान और गौरव हैं। मां समलेश्वरी का निवास सदियों से न केवल पश्चिमी ओडिशा के लिए बल्कि पड़ोसी झारखंड और छत्तीसगढ़ के लिए भी सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों का केंद्र रहा है।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की दूरदर्शी दृष्टि और पहल की बदौलत 16वीं सदी के समलेई मंदिर में पिछले तीन वर्षों में एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला बदलाव सामने आया है। समलेश्वरी मंदिर पहुंचकर भक्त मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। नवीन सरकार के विकास ने मंदिर के आकर्षण को बदल दिया है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक

इससे ओडिशा के सांस्कृतिक और धार्मिक पुनरुत्थान का दावा किया है। पुरी में भगवान जगन्नाथ की हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना के बाद समेली परियोजना अगली सबसे बड़ी परिवर्तनकारी पहल है जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री करने जा रहे हैं।

समलेश्वरी मंदिर को विकसित करने का साहसिक निर्णय

16वीं शताब्दी का समलेई मंदिर भी प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक रहा है। जो दूर-दूर से भक्तों को आकर्षित करता है। राज्य सरकार ने इस क्षेत्र को बदलने के लिए महत्वाकांक्षी कदम उठाया। पुरी मंदिर की परिक्रमा परियोजना की शुरुआत के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मां समलेश्वरी मंदिर को विकसित करने का साहसिक निर्णय लिया।

संबंधित कार्यों पर 290 करोड़ रुपये खर्च

तीन साल के भीतर, आज यह परियोजना पूरी हो गई है और यह लोगों के लिए एक नया अनुभव लेकर आई है। राज्य सरकार ने महानदी रिवर फ्रंट सुविधाओं सहित सभी संबंधित कार्यों पर 290 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

यह भी पढ़ें- ओडिशा: समलेश्वरी मंदिर पहुंच लोग हो रहे मंत्रमुग्ध, नवीन सरकार की पहल से आया बड़ा बदलाव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+