Udit Pradhan Arrested: ओडिशा NSUI अध्यक्ष उदित प्रधान रेप के आरोप में गिरफ्तार, कांग्रेस ने किया निलंबित

Odisha NSUI Chief Udit Pradhan Arrested: ओडिशा में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की बढ़ती घटनाओं के बीच राजधानी भुवनेश्वर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस घटना ने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है। भुवनेश्वर में एक 19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा ने कांग्रेस की छात्र शाखा NSUI के प्रदेश अध्यक्ष उदित प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

छात्रा का कहना है कि आरोपी ने पहले उससे दोस्ती की, फिर होटल में बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने कांग्रेस पार्टी की छात्र इकाई NSUI के प्रदेश अध्यक्ष उदित प्रधान को गिरफ्तार किया है। यह घटना मार्च महीने की बताई जा रही है, लेकिन छात्रा ने हाल ही में इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। इसी बीच प्रधान को पार्टी से भी निलंबित कर दिया गया है।

Udit Pradhan

ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाने का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि उदित प्रधान ने उसे होटल में डिनर के बहाने बुलाया और ठंडा पेय पिलाया, जिसमें नशीला पदार्थ मिलाया गया था। इसके बाद आरोपी ने होटल के कमरे में उसके साथ गलत हरकत की। पीड़िता ने कहा कि उसे उस समय कुछ भी समझ में नहीं आया और जब होश आया तो उसने खुद को होटल के कमरे में अकेली और असहाय हालत में पाया।
ये भी पढ़ें: Odisha Abduction Case: ओडिशा में हैवानियत, नाबालिग को जलाया, AIIMS दिल्ली में लड़ रही जिंदगी की जंग

पहली मुलाकात कार में हुई थी

छात्रा ने बताया कि 18 मार्च को वह अपनी दो सहेलियों के साथ मास्टर कैंटीन चौक पर थी। वे तीनों एक कार में बातचीत कर रही थीं, तभी एक व्यक्ति वहां आया और खुद को उदित प्रधान बताया। उसने बताया कि वह NSUI का ओडिशा अध्यक्ष है। छात्रा का आरोप है कि प्रधान कार में उसके बगल में बैठ गया और गलत तरीके से छूने लगा।

पुलिस कर रही आगे की जांच

भुवनेश्वर के DCP जगमोहन मीणा के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे सोमवार दोपहर कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना में और कौन-कौन शामिल हो सकता है।

राजनीतिक हलकों में बढ़ी गर्मी

इस गिरफ्तारी के बाद ओडिशा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी, जो हाल ही में बालासोर और पुरी की घटनाओं को लेकर राज्य सरकार पर हमलावर थी, अब खुद सवालों के घेरे में आ गई है। सत्तारूढ़ BJD ने कांग्रेस से जवाब मांगा है कि वह ऐसे नेताओं के खिलाफ क्या कार्रवाई करेगी।

कांग्रेस ने किया सस्पेंड

ओडिशा में कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI के अध्यक्ष उदित प्रधान को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। पार्टी ने यह कार्रवाई भुवनेश्वर में 19 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के मामले में उसकी गिरफ्तारी के बाद की है। कांग्रेस ने साफ किया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए संगठन ने तत्काल प्रभाव से उदित प्रधान को निलंबित किया है और आगे की जांच का इंतजार किया जाएगा।

भुवनेश्वर के एसीपी (जोन-5) विश्वरंजन सेनापति ने बताया कि पीड़िता की आरोपी से पहले कोई पहचान नहीं थी। कार में बाद में उसे पता चला कि उसका नाम उदित प्रधान है और वह स्टूडेंट कांग्रेस का अध्यक्ष है। इसके बाद वे एक होटल गए, जहां शराब पीने की बात हुई। लड़की ने बताया कि वह शराब नहीं पीती, तो आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक दी। उसे पीने के बाद वह असहज महसूस करने लगी और जब होश आया तो उसे शक हुआ कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है। जब उसने उदित से पूछा तो उसने उसे धमकाया। पुलिस ने बताया कि जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं।

लड़कियों की सुरक्षा पर फिर उठा सवाल

राज्य में लगातार हो रही लड़कियों के खिलाफ घटनाओं से आम लोगों में गुस्सा है। इस ताजा मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि छात्राओं की सुरक्षा को लेकर राजनीतिक दल कितने गंभीर हैं।
ये भी पढ़ें: Balasore Case: आत्मदाह करने वाली छात्रा के परिवार को सरकार देगी 20 लाख, कांग्रेस हमलावर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+