Odisha Abduction Case: ओडिशा में हैवानियत, नाबालिग को जलाया, AIIMS दिल्ली में लड़ रही जिंदगी की जंग
Odisha Case: ओडिशा के पुरी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 15 साल की एक नाबालिग लड़की का तीन अज्ञात लोगों ने पहले अपहरण किया, फिर उसे आग लगा दी। लेकिन हिम्मत दिखाते हुए वह किसी तरह वहां से भाग निकली और गांव के एक घर में जाकर मदद की गुहार लगाई। बच्ची घर का दरवाजा खटखटाते हुए चीख-चीखकर कह रही थी "बचाइए, मुझे बचा लीजिए।"
नाबालिग लड़की का शरीर जल रहा था, आंखों में दर्द और डर साफ झलक रहा था। अब वह जिंदगी और मौत की जंग AIIMS दिल्ली के ICU में लड़ रही है, जहां डॉक्टरों की टीम उसकी हर सांस पर नजर बनाए हुए है। यह घटना निमापड़ा ब्लॉक के बालंगा थाना क्षेत्र की है।

70 फीसदी से ज्यादा झुलसी, हालत गंभीर
लड़की बुरी तरह झुलस गई है। उसके शरीर का 75 फीसदी हिस्सा जल चुका है। हालत गंभीर होने के कारण उसे पहले स्थानीय अस्पताल, फिर AIIMS भुवनेश्वर और आखिर में रविवार को एयरलिफ्ट कर AIIMS दिल्ली लाया गया, जहां उसे बर्न ICU में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की टीम उसकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है।
ये भी पढ़ें:
गांववाले ने सुनाई उस सुबह की कहानी
जिस घर में पीड़िता पहुंची थी, वहां रहने वाले दुक्किश्याम सेनापति ने बताया कि लड़की शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे उनके घर पहुंची और रोते हुए बोली - "बचाइए, बचाइए।" वह जल रही थी और दर्द से चीख रही थी। उन्होंने और उनकी पत्नी ने तुरंत आग बुझाई और उसे पानी दिया। बाद में घर की महिलाओं ने उसके कपड़े बदले।
तीन नकाबपोशों ने किया हमला
सेनापति ने बताया कि लड़की ने कहा कि वह किसी दोस्त से मिलकर लौट रही थी, तभी तीन बाइक सवार नकाबपोशों ने उसका अपहरण किया। वे उसे भर्गवी नदी किनारे ले गए, उसके हाथ बांधे, चेहरे पर रूमाल रखा और फिर किसी ज्वलनशील चीज से उसे आग के हवाले कर दिया।
आग लगाकर फरार हो गए हमलावर
लड़की ने बताया कि हमलावरों ने आग लगाने के बाद उसे मरा समझकर छोड़ दिया और फरार हो गए। किसी तरह उसने खुद को छुड़ाया और भागकर सेनापति के घर पहुंची। करीब 90 मिनट तक वह उनके घर पर रही, फिर उसे ऑटो में अस्पताल ले जाया गया क्योंकि एंबुलेंस देर से पहुंची।
गांव में डर का माहौल
इस घटना के बाद पूरे गांव में डर का माहौल है। सेनापति ने कहा कि अब गांव के बच्चे अकेले बाहर जाने से डर रहे हैं। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
पिछले हफ्ते हुई थी एक और दिल दहलाने वाली घटना
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही ओडिशा के बालासोर जिले में एफएम (ऑटो) कॉलेज की एक छात्रा ने कॉलेज कैंपस में आत्मदाह कर लिया था। वह 90 फीसदी जल गई थी और 14 जुलाई को AIIMS भुवनेश्वर में उसकी मौत हो गई थी।
अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं
इस ताजा मामले की जांच पुलिस कर रही है। डीजीपी वाईबी खुरानिया ने खुद गांव जाकर स्थिति का जायजा लिया। हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़िता के परिवार और गांववालों ने आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है।
ये भी पढ़ें:












Click it and Unblock the Notifications