ओडिशा: अपने पुराने दिग्गजों को वापसी कराने में जुटी कांग्रेस, लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ा रही ताकत
Odisha News: कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने कुछ दिग्गजों की वापसी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। ये दिग्गज वर्षों पहले पार्टी छोड़ दी थी। अपने पुराने दिग्गजों को पार्टी में वापस लाकर ताकत बढ़ाना चाह रही है।
वरिष्ठ नेता अजॉय कुमार को पार्टी के राज्य प्रभारी के रूप में नियुक्त किए जाने के बाद ओडिशा कांग्रेस में एक के बाद एक नेता अपनी पार्टी में वापसी कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और कोरापुट से नौ बार के सांसद गिरिधर गमांग, उनकी पत्नी और पूर्व विधायक हेमा गमांग और बेटे शिशिर गमांग बीआरएस छोड़ने के बाद पार्टी में लौट आए।

गमांग परिवार की दक्षिणी ओडिशा में आदिवासी वोट बैंक पर पकड़
गमांग परिवार की दक्षिणी ओडिशा में आदिवासी वोट बैंक पर पकड़ थी, इनकी वापसी से क्षेत्र में पार्टी के राजनीतिक भाग्य को बदलने में मदद मिलने की उम्मीद है। आदिवासी वोटों का एक बड़ा हिस्सा जो उनके हाथ से फिसल गया था, 2024 के चुनावों में फिर से पार्टी के पक्ष में हो सकता है।
पार्टी सांसद सप्तगिरि उलाका के बीच मतभेद दूर
कोरापुट से बीजू जनता दल (बीजद) के पूर्व सांसद जयराम पांगी के गमांग परिवार से काफी पहले कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्टी को एक मौका मिला। कांग्रेस आलाकमान ने कथित तौर पर कोरापुट विधायक बाहिनीपति और पार्टी सांसद सप्तगिरि उलाका के बीच मौजूद मतभेदों को दूर कर लिया है।
दूसरी ओर राजनीतिक विश्लेषकों का अनुमान है कि इन नेताओं की वापसी से कांग्रेस को कुछ फायदा नहीं मिलेगा।
यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी 'बाप' ने बनाया ये प्लान, नहीं थामेगी कांग्रेस का हाथ












Click it and Unblock the Notifications