लोकसभा चुनाव 2024: राजस्‍थान की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी 'बाप' ने बनाया ये प्‍लान, नहीं थामेगी कांग्रेस का हाथ

BAP in Lok Sabha Elections 2024: राजनीतिक पार्टियां लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर रणनीति बनाने में जुट गई हैं। राजस्‍थान में भाजपा-कांग्रेस के बाद भारत आदिवासी पार्टी (BAP) तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है।

पहले यह चर्चा थी कि राजस्‍थान में बाप लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा या कांग्रेस में से किसी के साथ गठबंधन कर सकती है, मगर अब तस्‍वीर साफ हो गई है। बाप अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

Rajasthan third largest party BAP

यह भी पढ़ें- Rajasthan Assembly Session: 16वीं राजस्‍थान विधानसभा के पहले सत्र में दिखा जाट आरक्षण आंदोलन का असर

मीडिया से बातचीत में भारत आदिवासी पार्टी के विधायक राजकुमार रोत ने कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस या इंडिया गठबंधन की चर्चाओं को खारिज कर दिया। राजकुमार रोत ने कहा कि इंडिया गठबंधन तो खुद ही लड़खड़ा रहा है।

रोत के अनुसार राजस्‍थान में भी कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की स्थिति साफ नहीं हुई है। ऐसे में कांग्रेस के साथ किसी भी तरह का कोई गठबंधन करने की योजना नहीं है। स्‍वतंत्र होकर चुनाव लड़ेंगे।

दरअसल, राजस्‍थान विधानसभा चुनाव में बाप के तीन विधायक जीते हैं। विधायकों की संख्‍या के लिहाज बाप राजस्‍थान में भाजपा व कांग्रेस के बाद तीसरे नंबर की बड़ी पार्टी है।

पहले यह बीटीपी में हुआ करती थी। फिर बाप नाम से अलग पार्टी बनी और पहली बार राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के मैदान में उतरी।

साल 2023 के चुनाव में भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) से राजकुमार रोत डूंगरपुर जिले की चौरासी सीट पर 1 लाख 11 हजार वोटों से जीते जबकि प्रतापगढ़ जिले की धरियावाद सीट व आसपुर सीट पर भी बीएपी ने जीत दर्ज की। बीएपी अब लोकसभा चुनावों में भी डूंगरपुर-बांसवाड़ा के साथ ही उदयपुर और कई सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+