Odisha 12th Board Results: जारी हुआ साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट, 76.98 प्रतिशत बच्चे पास

ओडिशा काउंसिल ऑफ हायर सेकेंड्री एजुकेशन (CHSE) ने 12वीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है। साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 11 बजे शिक्षा मंत्री बद्री नारायण पात्रा द्वारा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.chseodisha.nic.in पर घोषित किया गया।

भुवनेश्वर। ओडिशा काउंसिल ऑफ हायर सेकेंड्री एजुकेशन (CHSE) ने 12वीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है। साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 11 बजे शिक्षा मंत्री बद्री नारायण पात्रा द्वारा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.chseodisha.nic.in पर घोषित किया गया। बोर्ड इससे पहले 10वीं कक्षा (HSC) का रिजल्ट 7 मई को जारी कर चुका है। इस बार ओडिशा 12वीं की साइंस की परीक्षा का रिजल्ट 76.98 प्रतिशत रहा।

Results

ओडिशा के शिक्षा मंत्री बद्री नारायण पात्रा ने आज 12वीं कक्षा की साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया। परीक्षा में इस बार कुल 96,000 छात्र/छात्राएं बैठे थे, जिसमें से 73,000 छात्रों ने परीक्षा पास की है। केवल 42 छात्र ऐसे हैं जिन्होंने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक स्कोर किया है। जिलों की बात करें तो नायागढ़ जिले का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा है। इस जिले का पासिंग प्रतिशत 92.23 रहा। वहीं गजापति जिले ने 43 प्रतिशत के साथ सबसे खराब परफॉम किया है।

छात्र/छात्राएं इस तरह से अपना परिणाम देख सकते हैं-

* काउंसिल की वेबसाइट www.chseodisha.nic.in या orissaresults.nic.in पर जाएं।

* 12वीं (प्लस टू) साइंस के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

* फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और बाकी मांगी गई जानकारी डालकर सबमिट करें।

* रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड कर लें।

* चाहें तो आगे के लिए इसका प्रिंटआउट भी निकलवा लें।

काउंसिल ने 12वीं की सभी स्ट्रीम्स की परीक्षा का आयोजन 6 मार्च से 29 मार्च के बीच कराया था। जहां साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट आज वेबसाइट पर घोषित किया गया, वहीं आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट कुछ दिनों बाद जारी किया जाएगा। हालांकि आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट किस दिन आएगा, काउंसिल ने इसकी घोषणा नहीं की है।

पिछले साल काउंसिल ने साइंस स्ट्रीम के रिजल्ट की घोषणा 12 मई को की थी। वहीं कॉमर्स का रिजल्ट मई के आखिरी सप्ताह में आया था।

ये भी पढ़ें: CBSE Board Results: रिजल्ट जारी होने से पहले पढ़िये पूरी जानकारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+