CBSE Board Results: रिजल्ट जारी होने से पहले पढ़िये पूरी जानकारी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के छात्र बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। सीआईसीएसई समेत कई राज्य बोर्ड अपना रिजल्ट घोषित कर चुके हैं, ऐसे में सीबीएसई चुनिंदा बड़े बोर्ड्स में से बचा है जिसका रिजल्ट अभी जारी नहीं किया गया है।
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के छात्र बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। सीआईसीएसई समेत कई राज्य बोर्ड अपना रिजल्ट घोषित कर चुके हैं, ऐसे में सीबीएसई चुनिंदा बड़े बोर्ड्स में से बचा है जिसका रिजल्ट अभी जारी नहीं किया गया है। सूत्रों की मानें तो सीबीएसई बोर्ड 25 मई तक अपना रिजल्ट घोषित कर सकता है। बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर रिजल्ट की घोषणा करेगा।

सीबीएसई के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट अगले दो हफ्तों में आ सकता है। सूत्रों के अनुसार सीबीएसई 25 मई तक रिजल्ट जारी कर सकता है। सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा मार्च और अप्रैल के महीने में आयोजित कराई गई थीं। 10वीं की परीक्षा जहां 5 मार्च से 4 अप्रैत तक चली थीं, वहीं 12 की परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू हुई थीं और 27 अप्रैल को खत्म।
बोर्ड द्वारा जारी पहली डेटशीट में बच्चों ने आपत्ति दर्ज कराई थी, जिसके बाद इसमें बदलाव किए गए थे। वहीं सीबीएसई पेपर लीक ने बच्चों के लिए नई परेशानी खड़ी कर दी थी। इसके बाद सीबीएसई ने 25 अप्रैल को इकोनॉमिक्स का पेपर दोबारा से कराया था। दोनों कक्षाओं में कुल 28 लाख छात्र/छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 16,38,438 छात्र 10वीं की परीक्षा में बैठे थे। 11,86,306 छात्र/छात्राएं 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे।
सीबीएसई अगले दो हफ्तों में रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। कई कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट कोर्स के लिए एडमिशन शुरू हो गए हैं और सूत्रों की मानें तो सीबीएसई इससे पहले रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र/छात्राएं इस तरह से अपना रिजल्ट देख सकते हैं-
* सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
* 10वीं/12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
* रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर डालकर लॉग-इन करें।
* रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड कर लें।
इसके अलावा छात्र/छात्राएं और भी कई तरीकों से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस बार छात्र/छात्राएं सीधे गूगल के जरिये भी रिजल्ट देख सकते हैं। सीबीएसई ने पहली बार रिजल्ट के लिए गूगल से पार्टनरशिप की है। इसके लिए छात्रों को गूगल पर जाकर सीबीएसई रिजल्ट टाइप करना होगा और फिर रिजल्ट पेज पर अपनी जानकारी डालकर सबमिट करनी होगी। रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई दे देगा।
ये भी पढ़ें: CBSE Class 12 Result 2018: इन आसान तरीकों से भी स्टूडेंट्स देख सकते हैं अपना रिजल्ट












Click it and Unblock the Notifications