ममता बनर्जी पर हमले के सबूत नहीं, अचानक लगी थी चोट: पर्यवेक्षकों ने EC को सौंपी रिपोर्ट

कोलाकात। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर नंदीग्राम मामले पर चुनाई आयोग (ईसी) की रिपोर्ट में बड़ी बात सामने आई है। ईसी ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट पेश करते हुए सीएम ममता बनर्जी द्वारा उनपर किए गए हमले के दावे से इनकार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक टीएमसी प्रमुख की चोट आकस्मिक थी। चुनाव आयोग ने यह रिपोर्ट बंगाल के लिए नियुक्त किए गए विशेष पर्यवेक्षक अजय नायक और विशेष पुलिस पर्यवेक्षक विवेक दुबे से मांगी थी।

Observers submitted report to EC on Mamata Banerjee Nandigram matter

इंडिया टुडे की खबर के अनुसार अपनी रिपोर्ट में विशेष पर्यवेक्षकों ने इस संभावना से इंकार किया कि सीएम ममता बनर्जी को चोट किसी हमले की वजह से लगी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ममता बनर्जी के काफिले पर हमले का कोई सबूत नहीं है, जिस समय यह हादसा हुआ उस दौरान सीएम के आस-पास भारी पुलिस बल मौजूद था। इस संबंध में बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंद्योपाध्याय की पहले की रिपोर्ट पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चुनाव आयोग ने अब उनसे विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

विशेष पुलिस पर्यवेक्षक विवेक दुबे और विशेष पर्यवेक्षक अजय नायक ने शनिवार को चुनाव आयोग को अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपने से पहले बंगाल के नंदीग्राम में दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया था। इससे पहले पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि 10 मार्च को नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी के पैर में कार का दरवाजा लग गया था। हालांकि इस रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया था कि आखिर सीएम ममता बनर्जी के पैर पर कार का दरवाजा कैसे लगा। मुख्य सचिव की रिपोर्ट चुनाव आयोग को अस्पष्ट लगी, ईसी के मुताबिक इसमें कई जानकारियों का आभाव था। बता दें कि सीएम ममता बनर्जी को 10 मार्च को नंदीग्राम में रोड शो के बाद चोट लगी थी।

यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी की टीम में एक और एक्ट्रेस, जानिए कौन हैं जिम में घंटों पसीना बहाने वालीं सयंतिका बनर्जी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+