ममता बनर्जी की टीम में एक और एक्ट्रेस, जानिए कौन हैं जिम में घंटों पसीना बहाने वालीं सयंतिका बनर्जी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। प्रदेश में राजनीतिक दलों ने ऐक्सिलेटर पर पैर रख दिया है और धड़ाधड़ रोड शो किए जा रहे हैं। इस बार सीएम ममता बनर्जी की टीएमसी और बीजेपी में कांटे की टक्कर की उम्मीद जताई जा रही है, हालांकि कांग्रेस ने गठबंधन के सहारे दोनों पार्टियों का खेल बिगाड़ने के लिए कमर कस ली है। इस बार के चुनाव में खूबसूरती का जलवा भी देखने को मिलेगा, कई नए चेहरे भी चुनावी मैदान में अपनी-अपनी पार्टियों की जीत के लिए पसीना बहाते नजर आएंगे।

अभिनेता से नेता बनीं सयंतिका बनर्जी

अभिनेता से नेता बनीं सयंतिका बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस की नेता सयंतिका बनर्जी भी उन्हीं मे से एक हैं। अभिनेता से नेता बनीं सयंतिका बनर्जी को टीएमसी ने बंगाल की बांकुरा विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। सयंतिका बनर्जी देखने में जिनती खूबसूरत हैं, उनकी राजनीति करने का तरीका भी उससे कहीं ज्यादा प्रभावी है।

कई सुपरहिट फिल्मों में किया काम

कई सुपरहिट फिल्मों में किया काम

आज हम आपको टीएमसी की इस खूबसूरत नेता के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी फिटनेस का ख्याल रखने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाती हैं। सयंतिका बनर्जी एक मशहूर बंगाली एक्ट्रेस हैं, उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है।

फिटनेस फ्रीक भी कहते हैं फैंस

फिटनेस फ्रीक भी कहते हैं फैंस

राजनीति में आने से पहले ही सयंतिका बनर्जी अपनी फिटनेस और सुंदरता को लेकर फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। बंगाल के फैंस उन्हें फिटनेस फ्रीक भी कहते हैं। इसके लिए सयंतिका अपनी डाइट का भी खूब ख्याल रखती हैं।

Recommended Video

    Bengal Election 2021: पूर्व बीजेपी नेता Yashwant Sinha ने ज्वाइन की TMC | वनइंडिया हिंदी
    सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं सयंतिका

    सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं सयंतिका

    सयंतिका बनर्जी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, इंस्टाग्राम पर उनके 10 लाख से भी अधिक फॉलोअर्स हैं। सयंतिका टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की भी करीबी मानी जाती हैं।

    जिम में घंटों बहाती हैं पसीना

    जिम में घंटों बहाती हैं पसीना

    सयंतिका बनर्जी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिटनेस के लिए उनकी दीवानगी उन्हें विरासत के तौर पर मिली है। अपने पिता को वह फिटनेस आदर्श मानती हैं। इंस्टाग्राम पर सयंतिका की कई तस्वीरें हैं जिनमें वह जिम में पसीना बहाती नजर आ रही हैं।

    ब्वॉयफ्रेंड को भिजवा चुकी हैं जेल

    ब्वॉयफ्रेंड को भिजवा चुकी हैं जेल

    सयंतिका बनर्जी के प्रेम प्रसंग की बात करें तो उनका नाम बंगाल के ही सुपरस्टार जॉय मुखर्जी संग जुड़ चुका है, हालांकि कुछ दिनों तक साथ में रहने के बाद दोनों अलग हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्रेकअप के बाद सयंतिका ने जॉय मुखर्जी को जेल भी पहुंचाया था।

    जॉय मुखर्जी पर लगाया था ये आरोप

    जॉय मुखर्जी पर लगाया था ये आरोप

    रिपोर्ट के मुताबिक साल 2018 में सयंतिका बनर्जी ने जॉय पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। टीएमसी नेता का दावा था कि जॉय ने जिम से निकलने पर उनकी गाड़ी रोकी और सेक्रेटरी संग मारपीट की।

    अब राजनीति में भी हाथ आजमा रहीं हैं सयंतिका

    अब राजनीति में भी हाथ आजमा रहीं हैं सयंतिका

    सयंतिका बनर्जी की शिकायत पर पश्चिम बंगाल पुलिस ने जॉय मुखर्जी को अरेस्ट भी किया था। फिल्मों में मिली सफलता के बाद अब सयंतिका राजनीति में भी हाथ आजमा रही हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में वह टीएमसी के टिकट पर बांकुरा सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

    2 मई को होगा सयंतिका की किस्मत का फैसला

    2 मई को होगा सयंतिका की किस्मत का फैसला

    राजनीति में सयंतिका बनर्जी की किस्मत का फैसला 2 मई, 2021 में होगा जब प्रदेश में चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। फिलहाल सयंतिका बंगाल की जनता का दिल जीतने की पूरी कोशिश कर रही हैं।

    यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल का चुनाव अपने दम पर लड़ेगी बीएसपी, Mayawati ने ममता पर हुए हमले को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+