NRC पर ममता बोलीं- देश में छिड़ेगा गृहयुद्ध, अमित शाह ने किया पलटवार

नई दिल्ली: असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) का दूसरा ड्राफ्ट जारी होने के बाद सियासत तेज हो गई है और 40 लाख लोगों की नागरिकता के मुद्दे पर विपक्षी दलों ने भाजपा पर हमले किए हैं। मंगलवार को भी टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधा था, जिसके बाद बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी पलटवार किया था।

ये भी पढ़ें: NRC पर सियासी हंगामे के बीच सुप्रीम कोर्ट का सरकार को अहम निर्देश, 16 अगस्त को अगली सुनवाई

अमित शाह का ममता पर हमला

अमित शाह का ममता पर हमला

अमित शाह ने प्रेसवार्ता के दौरान ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि शरणार्थियों के नाम पर वो वोटबैंक की राजनीति कर रही हैं जबकि बीजेपी देश की सुरक्षा और नागरिकों के अधिकारों की बात कर रही है। देश की सुरक्षा बीजेपी के लिए पहली प्राथमिकता है। शाह ने कहा कि वो ममता बनर्जी का बयान सुनकर हैरान रह गए। वो किस प्रकार के गृहयुद्ध की बात कर रही हैं।

शाह ने कहा, देश की सुरक्षा पहली प्राथमिकता

शाह ने कहा, देश की सुरक्षा पहली प्राथमिकता

शाह ने कांग्रेस पर भी हमला बोला और कहा कि शरणार्थियों के मुद्दे पर राहुल गांधी को अपना स्टैंड साफ करना चाहिए। शाह ने कहा कि एनआरसी को कांग्रेस ने लागू नहीं किया क्योंकि उन्हें वोटबैंक की राजनीति करनी थी। शाह ने कहा कि एनआरसी पर कांग्रेस कभी कुछ कहती है तो कभी कुछ। शाह ने कहा कि भाजपा और बीजद के अलावा किसी भी पार्टी ने यह कहना उचित नहीं समझा है कि हमारे देश में घुसपैठियों का कोई स्थान नहीं है।

'NRC के कारण गृह युद्ध जैसे हालात बन जाएंगे'

'NRC के कारण गृह युद्ध जैसे हालात बन जाएंगे'

बता दें कि असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर का दूसरा ड्राफ्ट जारी होने के बाद ममता बनर्जी ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर बंगाल में एनआरसी थोपने की कोशिश की गई तो गृहयुद्ध जैसे हालात बन जाएंगे और खून खराबा होगा। उन्होंने हमला बोलते हुए कहा था कि बीजेपी लोगों को बांटने की कोशिश कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: NRC: राज्यसभा में हंगामे पर वेंकैया नायडू ने गुलाम नबी आजाद से की मुलाकात, जताई नाराजगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+