वेटिंग टिकट से छुटकारा, अब कन्फर्म बर्थ देगी रेलवे
नई दिल्ली। इंडियन रेलवे ने एक बढ़िया कदम उठाया है, वो वेटिंग टिकट से पूरी तरह से छुटकारा देने जा रहा है और यात्रियों को कन्फर्म बर्थ देने की पूरी कोशिश करेगा इसलिए उसने विकल्प सर्विस स्टार्ट की है। इस बारे में रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने मुंबई से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये लोगों को बताया।
आपको बता दें कि इस सर्विस के तहत अगर आपका टिकट वेटिंग में है और उस ट्रेन में कन्फर्म नहीं हुआ तो रेल प्रशासन आपको खुद फोन कर ऑफर करेगा कि आपके रूट की इस ट्रेन में बर्थ खाली है और आपको सीट मिल जायेगी अगर आप सहमत होंगे। इस टिकट की सारी इनफार्मेंशन आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिये चली जायेगी जिसके बदले आपसे कोई चार्ज नहीं लिया जायेगा और अगर आप रेडी नहीं होंगे तो आपका टिकट कैंसिल कर सकते हैं।
अभी दिल्ली-हावड़ा, दिल्ली-चेन्नई, दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-सिकंदराबाद पर जाने वाली ट्रेनों पर ये सर्विस लागू होगी उसके बाद पूरे देश में ये सुविधा लागू होगी।













Click it and Unblock the Notifications